{"_id":"58f3345b4f1c1b38744705ba","slug":"sakshi-maharaj-big-statement-kulbhushan-case","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ये क्या बोल गए साक्षी महाराज, 'एक के बदले काटो दस सिर' ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ये क्या बोल गए साक्षी महाराज, 'एक के बदले काटो दस सिर'
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 20 Apr 2017 01:45 AM IST
विज्ञापन
भाजपा सांसद साक्षी महाराज (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा सांसद साक्षी महाराज यूं तो देश में विपक्ष के खिलाफ तल्ख बयान देने के लिए जाने जाते रहे है और उनके इन बयानों को लेकर विवाद भी छिड़ता रहा है लेकिन इस बार उन्होंने जो बयान दिया है इस पर उनकी वाहवाही हो रही है। दरअसल, इस बार उन्होंने अपने सामने रखा ही किसी ऐसे को है जिस पर देश की जुबान एक होती नजर आ रही है। इसलिए उनके इस बयान को काफी सपोर्ट भी मिल रहा है।
साक्षी महाराज (फाइल फोटो)
भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने पाकिस्तान के खिलाफ जुबान खोली तो यूं अंगारे बरसना शुरू हुए कि बस पूछिए मत... पाकिस्तान की धज्जियां उड़ाने में उन्होंने कोई कसर बांकी नहीं छोड़ी।
पाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व नौसेना अफसर कुलभूषण
भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने अपने तल्ख बयान से पाकिस्तान को करारा जवाब दिया। आपकी जानकारी के लिए बता दें पाकिस्तान की कोर्ट से फांसी की सजा पाने वाले भारत के पूर्व नौसेना अफसर कुलभूषण जाधव के बचाव में सांसद साक्षी महाराज ने यह बयान दिया है।
उन्होंने साफ लहजे में कह दिया कि पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज आ जाए और अपना ड्रामा बंद कर दे। यही रवैया रहा तो भारत भी उसे उसी की भाषा में जवाब देगा। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में फारुक अब्दुल्ला और पकिस्तान की शह पर हालात बिगड़े हैं। उन्हीं की शह पर सब हो रहा है।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट
पाक को खरी चेतावनी
उन्होंने कहा कि कुलभूषण जाधव के पक्ष में सर्वसम्मति से लोकसभा में हमलोगों ने प्रस्ताव पास किया है। साथ ही एक बड़ी चेतावनी पकिस्तान को दी है कि अगर इस बार भी पकिस्तान ने गलती की तो परिणाम भयावह हो सकते हैं। उन्होंने कहा, 'मुझे शंका है कि कुलभूषण जाधव जिंदा भी हैं कि नहीं। जिंदा हैं और अगर कोई अनहोनी होती है तो भारत को कोई बड़ा एक्शन लेना चाहिए। हमारे राजनाथ सिंह ने भी कहा है कि एक सिर के बदले दस सिर।'

साक्षी महाराज और कुलभूषण जाधव
कुलभूषण का अपहरण कर पाक ले जाया गया
साक्षी महाराज ने कहा कि हमारे यहां भी कुछ लोग बंदी हैं, दोषी हैं। उसी हिसाब से उसी भाषा को जिसे पकिस्तान समझना चाहता है उस भाषा में उसे उत्तर मिले। उन्होंने कहा कि पहले कुलभूषण का अपहरण किया गया। हमारी सरकार कह ही रही है वो पकिस्तान गया ही नहीं। ईरान से उसका अपहरण करके पाकिस्तान लाया गया। इसके लिए भारत सरकार गंभीर है।