सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

पीसीएस 2019 रिजल्ट: युवाओं ने हासिल की बड़ी कामयाबी, बागपत की बेटी बनीं डिप्टी जेलर, तस्वीरें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 18 Feb 2021 04:07 PM IST
विज्ञापन
PCS-2019 Result: Three from Meerut and one daughter from Baghpat have achieved success in PCS
अंशु और उसका परिवार - फोटो : अमर उजाला

संघ लोक सेवा की परीक्षा में पश्चिमी यूपी के होनहारों ने भी कामयाबी हासिल की है। जहां बागपत के सिलाना गांव की बेटी अंशु मलिक ने सफलता हासिल की है तो वहीं मेरठ के तीन युवाओं का चयन हुआ है। अंशु का चयन डिप्टी जेलर पद पर हुआ है। होनहार अंशु ने 50वीं रैंक हासिल की।

Trending Videos
PCS-2019 Result: Three from Meerut and one daughter from Baghpat have achieved success in PCS
परिजनों के साथ अंशु - फोटो : अमर उजाला

सिलाना निवासी किसान रामकुमार मलिक की बेटी अंशु ने घर पर रहकर ही पढ़ाई की। चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी में वह एमए और एमफिल परीक्षा की टॉपर रही हैं। दादा करतार सिंह (85 वर्ष) सीआरपीएफ से सेवानिवृत्त हैं। पिता रामकुमार मलिक किसान हैं, चाचा संजय मलिक दिल्ली पुलिस में एएसआई और चाचा राकेश मलिक किसान हैं। कामयाबी पर मां लोकेश देवी, बहन खुशी, उर्वी, भाई प्रताप, सुमन, शिवानी, अंशु, आशु और उदय ने खुशी जताई।

विज्ञापन
विज्ञापन
PCS-2019 Result: Three from Meerut and one daughter from Baghpat have achieved success in PCS
वैभव प्रताप त्यागी को आशीर्वाद देते परिजन। अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला

वैभव, प्रशांत और अमन का पीसीएस में चयन

पीसीएस 2019 के रिजल्ट में मेरठ के तीन युवाओं का चयन हुआ है। अमन नायब तहसीलदार, डॉ. वैभव प्रताप त्यागी, प्रशांत कुमार ने विधि अधिकारी का पद हासिल किया है। डॉ. वैभव प्रताप त्यागी उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग में विधि अधिकारी बने हैं। इंदिरा नगर ब्रह्मपुरी निवासी वैभव त्यागी के पिता विरेंद्र रत्नम आर्य प्रतिनिधि सभा उत्तर प्रदेश के प्रधान हैं। 

PCS-2019 Result: Three from Meerut and one daughter from Baghpat have achieved success in PCS
परिजनों के साथ प्रशांत कुमार। अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला

वैभव ने वर्ष 2012 में चौधरी चरण विवि से रसायन शास्त्र में पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है। शास्त्रीनगर निवासी प्रशांत कुमार भी पीडब्ल्यूडी में विधि अधिकारी बने हैं। प्रशांत ने सिविल एकेडमी से कोचिंग की। 

विज्ञापन
PCS-2019 Result: Three from Meerut and one daughter from Baghpat have achieved success in PCS
अमन को आशीर्वाद देते परिवार के लोग। अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
प्रशांत के पिता प्रकाश चंद सेवानिवृत्त अधिकारी है। प्रशांत आईएएस बनना चाहते हैं इसके लिए वह आगे भी प्रयास जारी रखेंगे। मूल रूप से गढ़मुक्तेश्वर निवासी अमन कुमार नायब तहसीलदार बने हैं। उनके पिता मदनपाल बैंक में कार्यरत है। अमन आईएएस बनना चाहते हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed