{"_id":"5ff9699d8ebc3e2e6a2519b5","slug":"clash-at-tajganj-police-choki-case-shivpal-yadav-meet-victim-family-in-agra","type":"video","status":"publish","title_hn":"आगरा में चौकी फूंकने का मामला: पीड़ित परिवार से मिले शिवपाल, पुलिस पर लगाए कई आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में चौकी फूंकने का मामला: पीड़ित परिवार से मिले शिवपाल, पुलिस पर लगाए कई आरोप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 09 Jan 2021 08:20 PM IST
आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र में ट्रैक्टर दुर्घटना में युवक पवन यादव की मौत और वबाल के बाद पीड़ित परिवार से मिलने शनिवार को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव गांव में पहुंचे तो वहां महिलाओं ने उन्हें घेर लिया। पुलिस कार्रवाई के विरोध में महिला ने पूर्व मंत्री से कहा कि हमाये मोड़ाय पुलिस ते छुड़वाए देयो। रात कूं पुलिस उठा ले गई हैं। इस दौरान प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल ने पुलिस पर ग्रामीणों का उत्पीड़न करने के आरोप लगाए। पिछले दिनों खनन माफिया के ट्रैक्टर से गांव के पवन यादव की दुर्घटना में मौत हो गई थी। प्रसपा नेता ने पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए पुलिस से निर्दोषों की रिहाई की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।