Prayagraj : प्रयागराज से प्रतापगढ़ के बीच गंगा एक्सप्रेस वे पर तीन स्थानों से मिलेगी इंट्री
गंगा एक्सप्रेस वे पर प्रयागराज-प्रतापगढ़ के बीच तीन जगह से प्रवेश मिलेगा। प्रयागराज में एनएच-19 टोल प्लाजा जूड़ापुर दांदू, एनएच 19 बाइपास मलाक हरहर और प्रतापगढ़ के संग्रामपुर हाईवे से एक्सप्रेस वे पर प्रवेश किया जा सकेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गंगा एक्सप्रेस वे पर प्रयागराज-प्रतापगढ़ के बीच तीन जगह से प्रवेश मिलेगा। प्रयागराज में एनएच-19 टोल प्लाजा जूड़ापुर दांदू, एनएच 19 बाइपास मलाक हरहर और प्रतापगढ़ के संग्रामपुर हाईवे से एक्सप्रेस वे पर प्रवेश किया जा सकेगा। मेरठ से प्रयागराज तक 6 लेन का 594 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेस वे का उद्धाटन आज प्रधानमंत्री हरदोई में करेंगे।
प्रतापगढ़ से प्रयागराज के बीच गंगा एक्सप्रेस वे तीन हाईवे से होकर गुजरेगा। यह तीनों हाईवे प्रयागराज में एक्सप्रेस वे के दूसरे टोल प्लाजा जूड़ापुर दांदू गांव के करीब से होकर गुजरेंगे। इस टोल प्लाजा को राष्ट्रीय राजमार्ग-19 (कानपुर-वाराणसी मार्ग) से जोड़ा गया है।
मलाक हरहर से स्टेनली रोड के बीच 9.9 किमी के सिक्स लेन ब्रिज से भी एक्सप्रेस-वे की दूरी महज एक किमी ही है। एक्सप्रेस-वे में जूड़ापुर दांदू टोल प्लाजा से राजमार्ग की दूरी 12 किमी की है। इस एक्सप्रेस वे के राष्ट्रीय राजमार्ग से कनेक्ट किए जाने से पूर्वांचल से पश्चिमी उत्तर प्रदेश की ओर जाने की राह आसान हो जाएगी।
प्रयागराज से प्रतापगढ़ राजमार्ग को पहले ही फोर लेन किया जा चुका है। जबकि इस राजमार्ग को प्रतापगढ़ से अयोध्या तक फोर लेन करने के लिए उसका डीपीआर एनएचएआई अयोध्या वर्तमान में कर रहा है। भविष्य में राजमार्ग के जरिये इसकी भी कनेक्टिविटी एक्सप्रेस वे के करीब हो जाएगी। इसके अलावा राम वनगमन मार्ग बनने के बाद एक्सप्रेस-वे 10 किमी के दायरे में आ जाएगा।
सोरांव के 20 गांव जुड़ेंगे
गंगा एक्सप्रेस-वे प्रयागराज सोरांव तहसील के 20 गावों को जोड़ेगा। इनमें पश्चिमनारा, पूरबनारा, जलियासई, सराय मदन सिंह, उर्फचांटी तरती, गिरधरपुर गोडवा, सरांय भारत उर्फ होलागढ़, सराय हरीराम, परसूपुर नारी, मालापुर, फतेहपुर तालुके सहावपुर, कमलापुर जलालपुर, सरायनंदन उर्फ समसपुर, सरायनंददन उर्फ समसपुर, लखनपुर करन, रोही, खेमकरनपुर, सराय अर्जुन उर्फ हरिमडिला, जूड़ापुर दांदू, बारी, माधोपुर मलाक चतुरी शामिल है।
गंगा एक्सप्रेस वे को राम वन गमन पथ से जोड़ने की तैयारी शुरू हो चुकी है। प्रयागराज से प्रतापगढ़ के बीच तीन हाईवे को गंगा एक्सप्रेस वे से जोड़ा गया है। जिसमें प्रयागराज में एनएच-19 से गंगा एक्सप्रेस वे से निकासी और प्रवेश है। - विजय कुमार, अधिशासी अभियंता, यूपीडा।

कमेंट
कमेंट X