बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Bihar ›   Kosi News ›   bihar news madhepura singheshwar police beating video viral bihar police investigation

Bihar News : नाना ने कहा-सुधार दो, थाने में युवक की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा Published by: कोसी ब्यूरो Updated Sat, 04 Jul 2026 04:18 PM IST
bihar news madhepura singheshwar police beating video viral bihar police investigation

भरत तिवारी एनकाउंटर को लेकर देशभर में पुलिस की कार्यशैली पर बहस के बीच बिहार के मधेपुरा से पुलिस की कार्रवाई का एक और वीडियो सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में सिंहेश्वर थाना परिसर के अंदर एक युवक की लाठी से पिटाई होती दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि युवक को उसके नाना ही चोरी की आदत छुड़ाने और सुधार की उम्मीद में पुलिस के हवाले करके गए थे। अब वीडियो वायरल होने के बाद पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

थाना परिसर में युवक की पिटाई का वीडियो वायरल

वायरल वीडियो मधेपुरा जिले के सिंहेश्वर थाना का बताया जा रहा है। वीडियो में सिंहेश्वर थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह एक युवक की लाठी से पिटाई करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह घटना थाना परिसर में महिला हाजत के सामने हुई थी। वीडियो में युवक दर्द से चिल्लाता हुआ भी सुनाई दे रहा है। जानकारी के अनुसार, यह वीडियो करीब एक सप्ताह पुराना है। पिटाई का शिकार युवक की पहचान सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के गौरीपुर निवासी मो. सोहैल के रूप में हुई है।

नाना ने सुधार की उम्मीद में पुलिस को सौंपा था

सोहैल के नाना मो. युनुस ने बताया कि उनका नाती लंबे समय से छोटी-मोटी चोरी की घटनाओं में शामिल रहता था। वह कभी किसी दुकान से मिठाई तो कभी किसी के घर से सामान चोरी कर लेता था। उसकी हरकतों से पूरा परिवार परेशान था। उन्होंने बताया कि करीब एक सप्ताह पहले मिठाई चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। जब वे थाना पहुंचे तो उन्होंने खुद थानाध्यक्ष से कहा था कि उसे डांट-फटकार लगाकर सुधारने का प्रयास किया जाए। उनका कहना है कि थाना से लौटने के बाद सोहैल के व्यवहार में बदलाव आया है। उन्होंने यह भी बताया कि सोहैल की हरकतों से परेशान होकर उसके पिता कुछ महीने पहले घर छोड़कर चले गए थे।

पुलिस ने क्या कहा

सिंहेश्वर थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने कहा कि संबंधित युवक के खिलाफ लगातार चोरी की शिकायतें मिल रही थीं। उसे पहले भी कई बार समझाया गया था, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था।

एएसपी बोले- मामले की जांच जारी

पूरे मामले पर एएसपी प्रवेंद्र भारती ने कहा कि वायरल वीडियो संज्ञान में आया है और इसकी जांच कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि संबंधित युवक को उसके अभिभावक स्वयं थाना लेकर आए थे। युवक पहले भी कई बार चोरी के आरोप में पकड़ा जा चुका है और उसकी गतिविधियों से परिजन भी परेशान थे। एएसपी ने कहा कि मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Lakhimpur Kheri: शिक्षक पात्रता परीक्षा का आज अंतिम दिन, सभी केंद्रों पर कड़ी निगरानी

04 Jul 2026

Bihar : Patna में Bailey Road बंद होने पर बढ़ा सस्पेंस, Metro निर्माण के चलते बेली रोड पर नई तैयारी

04 Jul 2026

पठानकोट में युवक को तलवारों से काटा: मरने से पहले वीडियो में बता दिए आरोपियों के नाम, आठ पर केस दर्ज

कानपुर में बेसमेंट धंसने से बिल्डिंग में दरार, मलबे में समाईं बाइकें, मची चीख-पुकार

04 Jul 2026

Meerut: Instagram Influencer की पति ने चाकुओं से गोदकर की हत्या, खुद पर भी किया वार, पूरा विवाद...

04 Jul 2026
विज्ञापन

Chhattisgarh News: प्रताड़ित बुजुर्ग मां के हक में हाईकोर्ट का फैसला, बेटा-बहू घर से बेदखल

विश्वनाथ धाम के गेट नंबर-4बी पर जवान की कार्बाइन से चली गोली, VIDEO

04 Jul 2026
विज्ञापन

सरकारी स्कूलों में अगले महीने से एआई की पढ़ाई, शिक्षामंत्री हरजोत बैंस का एलान

Chhindwara News: चलती वसूली वैन पर धावा, तीन बदमाशों ने नोटों से भरा बैग लूटने की कोशिश की; एक आरोपी पकड़ा गया

04 Jul 2026

PM Modi Rajasthan Visit: जोधपुर एयरपोर्ट टर्मिनल का उद्घाटन, बालोतरा रिफाइनरी राष्ट्र को करेंगे समर्पित

04 Jul 2026

Mandla: प्रधानमंत्री आवास में रहने वाले बैगा परिवार के घर आ गया 11 लाख का बिजली बिल, तकनीकी गलती आई सामने

04 Jul 2026

VIDEO: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना, जानिए क्या कहा

04 Jul 2026

मावां धियां दा सत्कार योजना’ के फार्मों पर हंगामा, पक्षपात के आरोप

04 Jul 2026

जगराओं: नशे के खिलाफ निकली अर्थी यात्रा पर पुलिस की ब्रेक, SSP तक पहुंचने से पहले रोके गए टीटू बाणिया; ढाबे पर चाय के बीच सौंपा ज्ञापन

04 Jul 2026

Ujjain News: भस्म आरती में खुला बाबा श्री महाकाल का त्रिनेत्र, कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि पर भक्तों को दिए दर्शन

04 Jul 2026

Rajasthan: 125 साल पुराने गुरुद्वारे पर विवाद, श्रीगंगानगर में सिख समाज और भाजपा का जोरदार प्रदर्शन

04 Jul 2026

देहरादून एयरपोर्ट पर विमान दुघर्टना की हुई मॉर्क ड्रिल

04 Jul 2026

देहरादून में वाइन शॉप के बाहर फायरिंग, एक को लगी गोली, धरने पर बैठे लोग

04 Jul 2026

VIDEO बरेली में वाहनों से डीजल चोरी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

03 Jul 2026

सुलह समझौते के आधार पर सर्वोच्च न्यायालय में लंबित वादों का किया जाएगा निस्तारण, VIDEO

03 Jul 2026

बसंतपुर एमआरएफ प्लांट पर कूड़े का अंबार देख भड़के डीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार; VIDEO

03 Jul 2026

Maihar News: मैहर कुएं में गिरे बैल को बचाने उतरे तीन युवकों की दम घुटने से मौत, एक की हालत गंभीर

03 Jul 2026

उत्तराखंड का पहला हिलांस रिटेल आउटलेट हरिद्वार में खुला

03 Jul 2026

Meerut: श्री राम जन्मभूमि आंदोलन में सहभाग करने वालों का होगा सम्मान

03 Jul 2026

Meerut: एनएएस कॉलेज खेल मैदान में कैंप का आयोजन

03 Jul 2026

Meerut: दो महीने से चल रहा महिलाओं का धरना, नहीं हो रही सुनवाई

03 Jul 2026

Meerut: महिलाओं को बताए साइबर क्राइम से बचने के उपाय

03 Jul 2026

चाइनीज बैट बीएमएस एप से चालकों में हड़कंप, बीच सड़क पर बंद हो रहे ई रिक्शा

03 Jul 2026

नई बोरिंग से पानी मिली नहीं, घरों में लगे हैंडपंप हुए बंद; VIDEO

03 Jul 2026

नई बोरिंग से पानी मिली नहीं, घरों में लगे हैंडपंप हुए बंद; VIDEO

03 Jul 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed