Hindi News
›
Video
›
Bihar
›
Bihar Female police constable creates spectacle on road
{"_id":"69ad133300eee04a0606e587","slug":"bihar-news-female-police-constable-creates-spectacle-on-the-road-vaishali-news-hajipur-news-bihar-police-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1236-4026063-2026-03-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bihar News: बस किराए को लेकर महिला होमगार्ड ने जमकर किया बवाल, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: बस किराए को लेकर महिला होमगार्ड ने जमकर किया बवाल, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sun, 08 Mar 2026 12:10 PM IST
Link Copied
वैशाली जिले के महुआ से एक हैरान करने वाली तस्वीर सामने आई है, जहां बस के किराए को लेकर सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। जानकारी के मुताबिक, हाजीपुर–महुआ मुख्य मार्ग पर ड्यूटी से लौट रही होमगार्ड की दो महिला जवानों का बस के कंडक्टर और चालक से किराए को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते मामूली कहासुनी ने तूल पकड़ लिया और बस को महुआ थाने के मुख्य गेट के पास रोक दिया गया।
बस चालक से बहस करती दिखी महिला होमगार्ड
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला होमगार्ड जवान बस चालक और कंडक्टर से सड़क पर ही तू-तू मैं-मैं करने लगीं। इस दौरान मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि महिला जवान बस चालक से तीखी बहस कर रही हैं।
पुलिस ने शांत कराया मामला
मामले की जानकारी मिलते ही महुआ थाना से एक महिला दरोगा और अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने किसी तरह दोनों पक्षों को शांत कराया और महिला होमगार्ड जवानों को समझाकर थाना ले गई। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि जिस पुलिस कर्मी पर सुरक्षा की जिम्मेदारी है, उसने ही बीच सड़क पर बस के किराए को लेकर तमाशा शुरू कर दिया और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
SP ने दिया जांच का आदेश
इस मामले पर वैशाली के एसपी विक्रम सिहाग ने बताया कि होमगार्ड की दो महिला जवानों और बस कर्मियों के बीच किराए को लेकर विवाद हुआ था। पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। जांच के बाद जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।