Hindi News
›
Video
›
Bihar
›
man-from-patna-working-as-supervisor-textile-company-Gujarat-died-electrocution
{"_id":"69acf6e23d7d725086076af6","slug":"man-from-patna-working-as-supervisor-textile-company-gujarat-died-electrocution-patna-news-c-1-1-noi1474-4026047-2026-03-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bihar News: गुजरात में टेक्सटाइल कंपनी में करंट लगने से सुपरवाइजर की मौत, परिजनों ने मांगा मुआवजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: गुजरात में टेक्सटाइल कंपनी में करंट लगने से सुपरवाइजर की मौत, परिजनों ने मांगा मुआवजा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: पटना ब्यूरो Updated Sun, 08 Mar 2026 11:59 AM IST
Link Copied
गुजरात के एक टेक्सटाइल कंपनी में ड्यूटी के दौरान करंट लगने से पटना के बाढ़ अनुमंडल के अठनावां गांव निवासी सुपरवाइजर सुमित चौहान (26) की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। शनिवार देर रात एंबुलेंस से शव गांव पहुंचते ही परिजन रो-रोकर बुरा हाल हो गए। रविवार को शव को दाह संस्कार के लिए उमानाथ सती स्थान ले जाया गया।
शव को एंबुलेंस से भेजा गया गांव
मृतक के पिता श्याम नारायण चौहान ने बताया कि सुमित पिछले लगभग पांच वर्षों से गुजरात की एक टेक्सटाइल कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत थे। करीब छह महीने पहले वह घर आया था। उन्होंने बताया कि गुरुवार देर रात कंपनी के ठेकेदार ने फोन कर जानकारी दी कि ड्यूटी के दौरान सुमित को करंट लग गया, जिससे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इसके बाद गुजरात में ही पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई और शव को एंबुलेंस के माध्यम से गांव भेज दिया गया।
चार साल पहले हुई थी मृतक की शादी
शनिवार देर रात जब सुमित का शव अठनावां गांव पहुंचा, तो पूरे इलाके में शोक का माहौल बन गया। परिजन और ग्रामीणों की भीड़ घर पर उमड़ पड़ी। मृतक के पिता ने बताया कि हाथ पर करंट लगने के निशान और चेहरे पर सूजन है। कंपनी की ओर से अब तक किसी प्रकार की सहायता राशि नहीं दी गई है। उन्होंने प्रशासन और कंपनी प्रबंधन से उचित मुआवजा देने और मदद की मांग की। सुमित अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला था। उसकी लगभग चार साल पहले शादी हुई थी और उसका एक बेटा भी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।