{"_id":"69b3c9bb6015cd7c9c0b2364","slug":"durg-congress-member-durg-bhilai-news-c-1-1-noi1483-4044204-2026-03-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Durg : जिला पंचायत सदस्य के पति और कांग्रेस नेता ने ट्रैफिक निरीक्षक से किया विवाद, पुलिस ने दर्ज किया मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Durg : जिला पंचायत सदस्य के पति और कांग्रेस नेता ने ट्रैफिक निरीक्षक से किया विवाद, पुलिस ने दर्ज किया मामला
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: दुर्ग-भिलाई ब्यूरो Updated Fri, 13 Mar 2026 02:14 PM IST
दुर्ग में पुलगांव थाना क्षेत्र के पुलगांव चौक में कांग्रेस नेता का हंगामा देखने को मिला। जहां ट्रैफिक पुलिस के निरीक्षक के साथ बहस करते दिखा दे रहे है। हंगामा का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहे है। पुलिस ने कांग्रेस नेता के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा का मामला दर्ज कर कांग्रेस नेता की पतासाजी में जुट गई है।
दरअसल पुलगांव चौक में 11 मार्च को रात ट्रैफिक पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन चलने वाले वाहन चालकों पर कार्यवाही की जा रही थी। इस दौरान एक चार पहिया वैगन आर चालक शराब के नशे में वाहन चालक को ट्रैफिक पुलिस ने रोककर उसकी ब्रेथ एना लाइजर मशीन से जांच करने पर शराब पीकर वाहन चलाना पाया गया।जिसके बाद वैगन आर चालक ने कांग्रेस नेता ज्ञानेश्वर मिश्रा को इसकी जानकारी दी गई और अपनी पत्नी जो जिला पंचायत सदस्य आशा मिश्रा के साथ वहां पहुंचकर ट्रैफिक पुलिस के निरीक्षक पीला दाऊ चंद्रा और जवानों से बहस करने लगे। कांग्रेस नेता ज्ञानेश्वर मिश्रा शराब के नशे में वहां मौजूद एक अन्य युवक के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। जिसका मौजूद लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया गया। ज्ञानेश्वर मिश्रा कांग्रेस के नेता और जिला पंचायत की सदस्य के पति बताया जा रहा है।
भिलाई नगर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस के निरीक्षक और जवान के द्वारा शराब पीकर वाहन चलने वालों के खिलाफ पुलगांव चौक पर कार्यवाही कर रहे थे इस दौरान वैगन आर चालक तुलसी चंद्राकर को शराब पीकर वाहन चलाते पकड़ा गया था जिसके बाद उसे छोड़ने के लिए ज्ञानेश्वर मिश्रा वहां पहुंच और ट्रैफिक पुलिस के निरीक्षक और जवान से बहस करते हुए जवान के साथ गाली गलौज करने लगे और वैगन आर चालक को वहां से भाग दिया गया।पुलगांव थाना पुलिस ने निरीक्षक पीला दाऊ चंद्रा की शिकायत पर ज्ञानेश्वर मिश्रा के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा का मामला दर्ज कर विवेचना में जुट गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।