Hindi News
›
Video
›
Delhi NCR
›
Gurugram News
›
If there is a metro network in industrial areas, then it will be a matter. NCR Chamber of Commerce and Industry in Udyog Vihar Phase 5
{"_id":"6a60c92f358aa878750e4e5c","slug":"video-if-there-is-a-metro-network-in-industrial-areas-then-it-will-be-a-matter-ncr-chamber-of-commerce-and-industry-in-udyog-vihar-phase-5-2026-07-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"औद्योगिक इलाकों में मेट्रो नेटवर्क हो तो बात बने उद्योग विहार फेज 5 में एनसीआर चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औद्योगिक इलाकों में मेट्रो नेटवर्क हो तो बात बने उद्योग विहार फेज 5 में एनसीआर चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री
औद्योगिक इलाकों में मेट्रो नेटवर्क हो तो बात बने उद्योग विहार फेज 5 में एनसीआर चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के साथ संवाद में उद्यमियों ने जाम से मुक्ति के लिए सार्वजनिक परिवहन की मांग रखी
गुरुग्राम। गुरुग्राम के उद्यमियों को सबसे ज्यादा इंफ्रास्ट्रक्चर संबंधित दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है। मेट्रो का विस्तार उद्योग विहार और मानेसर तक होना बहुत जरूरी है। उद्योग विहार फेज -5 स्थित एनसीआर चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री कार्यालय में आयोजित संवाद में उद्यमियों ने गुरुग्राम के उद्यमियों की मुख्य समस्या लचर इंफ्रास्ट्रक्चर बताया। उन्होंने कहा कि डिजिटलाइजेशन और ई गवर्नेंस उद्योगों के लिए बेहतर है मगर इन्हें अप टू डेट रखने और कार्यालयों में उपस्थित होकर कराए जाने वाले कार्योंं के प्रति अधिकारियों को संवेदनशील और आम जनता के लिए उपलब्ध होना बेहद जरूरी है। जीएसटी, एचएसआईआईडीसी, इन्कम टैक्स आदि उद्योगों से जुड़े विभागों के रिसेप्शन के साथ उद्यमियों की शिकायतों और मामलों की स्थिति बताने और अधिकारियों तक पहुंचाने के लिए एक अधिकारी होना चाहिए। गुरुग्राम जिले में 24,700 रजिस्टर्ड औद्योगिक इकाइयां हैं और 1500 से ज्यादा मल्टीनेशनल कंपनियों की इकाइयां हैं। ऑटोमोबाइल में विश्व प्रतिष्ठित कंपनियों ने गुरुग्राम को चुना है मगर गुरुग्राम का जाम, जल जमाव, खराब इंफ्रास्ट्रक्चर विश्व भर में यहां की छवि खराब कर रहा है। कार्यक्रम को संगठन के अध्यक्ष एचपी यादव, स्टियरिंग कमेटी चेयरमैन रविंद्र बंसल, निशांत बंसल, बीआर सचदेव,विनोद बापना,नवीन चंद्र अधिकारी, शिव नेगी, सतराज खटाना,एसके त्यागी, पूजा सुंदराई, नीतू दीनदयाल, और आशीष बंसल ने अपनी बात रखी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।