{"_id":"6a5f764b3fc8c12bd8001d0f","slug":"video-municipal-corporation-of-gurugram-is-promoting-rainwater-harvesting-2026-07-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: नगर निगम वर्षा जल संरक्षण को दे रहा बढ़ावा, कैच एवरी ड्रॉप पहल से संरक्षण को बढ़ावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: नगर निगम वर्षा जल संरक्षण को दे रहा बढ़ावा, कैच एवरी ड्रॉप पहल से संरक्षण को बढ़ावा
गुरुग्राम नगर निगम गुरुग्राम और सेक्टर-23ए आरडब्ल्यूए की साझेदारी से शुरू की गई कैच एवरी ड्रॉप पहल वर्षा जल संरक्षण के क्षेत्र में प्रभावी साबित हो रही है। कैच द रेन अभियान के तहत जन्म दिवस पार्क में दो-दो लाख लीटर क्षमता वाले दो आधुनिक रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम स्थापित किए गए हैं। इससे क्षेत्रों में जलभराव की समस्या में भी राहत मिल रही है।
नगर निगम के अनुसार पहला रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम पार्क के भीतर होने वाले वर्षा जल के साथ-साथ 18 मीटर चौड़ी जनम दिवस पार्क रोड से आने वाले पानी का भी संग्रह करता है। इसके लिए सड़क किनारे स्थित स्टॉर्म वाटर ड्रेन की सफाई कर उसे सीधे हार्वेस्टिंग सिस्टम से जोड़ा गया है। इससे सड़क पर पानी जमा होने की समस्या कम हुई है और वर्षा जल का बेहतर उपयोग हो रहा है। दूसरा सिस्टम पार्क के भीतर और उससे सटे ओम विहार क्षेत्र की सड़कों से आने वाले वर्षा जल को जमीन में पहुंचाने का काम कर रहा है। इससे भूजल स्तर में सुधार के साथ जल संरक्षण को भी बढ़ावा मिल रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।