{"_id":"6a5f24542aad636c420015a8","slug":"video-congress-seva-dal-submitted-a-memorandum-addressed-to-the-prime-minister-in-jhajjar-2026-07-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर में कांग्रेस सेवादल ने प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर में कांग्रेस सेवादल ने प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा
जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज व पुलिस कार्यवाही, परीक्षाओं में लगातार धांधलियों, अभिव्यक्ति के हक पर हनन सहित अनेकों सामाजिक मुद्दों को लेकर कांग्रेस सेवादल ने नायब तहसीलदार अंशुल को उपायुक्त के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष रमेश जाखड़ जबकि संचालन महासचिव राजबीर राहर ने किया।
वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि देश का युवा देश का भविष्य होता है। प्रशासन किसी भी सूरत में उनको अकेला न समझे। आज ब्रैन ड्रेन की बजाय युवाओं का हैप्पी इंडेक्स काफी स्तर पर नीचे जा चुका है। युवा हताशा में है। युवाओं के जंतर-मंतर पर दिखाया गया जोश और होश इतिहास में दर्ज हो गया, जिसने आजादी के समय की याद दिला दी। जिस तर्ज पर देशभक्त फांसी के तख्ते पर इंकलाब की बोली बोल रहे थे, लगभग वैसी वैसी भाषा का प्रयोग युवाओं ने संयम और अनुशासन का परिचय दिया।
पर्यावरण वैज्ञानिक सहित 21 युवा आमरण अनशन पर शिक्षा क्षेत्र में बड़े बदलाव के लिए शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे थे। सत्ता के इशारे पर उनके साथ जो बदसलूकी की, वह बहुत ही निंदनीय है। सरकार समय रहते तानाशाही से परे रहते हुए समाधान करें।
कांग्रेस सेवादल की राष्ट्रीय बैठक 23 जुलाई को तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित होनी है, उसमें समाज हित के अनेकों फैसले और आंदोलन की घोषणा की जाएगी। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष संजय यादव, सेवादल अध्यक्ष रमेश जाखड़, उपाध्यक्ष कैप्टन सतबीर बड़क, महासचिव राजबीर राहर, सचिव रमेश फौगाट, महिला सचिव शीला, सामाजिक कार्यकर्ता जयपाल गुढ़ा, राजेंद्र जून, मुख्य सलाहकार प्राचार्य राजबीर दहिया, जोगेंद्र नांदल, जिला सचिव जसवंत, राजेंद्र कुमार, शमसेर, महावीर शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।