{"_id":"6a366dcd03f2c4fac903b0ef","slug":"video-streetlights-not-working-in-manesar-garhi-harsaru-underpass-2026-06-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: अंधेरे में गुजर रहे वाहन, नगर निगम की अनदेखी से बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: अंधेरे में गुजर रहे वाहन, नगर निगम की अनदेखी से बढ़ी परेशानी
मानेसर। नगर निगम मानेसर के सेक्टर-95 स्थित गढ़ी हरसरू अंडरपास में स्ट्रीट लाइटों की खराब व्यवस्था लोगों के लिए बड़ी परेशानी बनी हुई है। करीब 500 मीटर लंबे इस अंडरपास में सालों से पर्याप्त रोशनी नहीं है, लेकिन बार-बार शिकायतों के बावजूद नगर निगम की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है।
ग्रामीणों ने बताया कि अंडरपास के अंदर दिन के समय भी अंधेरा बना रहता है। कई जगह स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हैं, जबकि कुछ बिल्कुल नहीं जलती। ऐसे में सामने से आने वाले वाहन समय पर दिखाई नहीं देते, जिससे दुर्घटना का खतरा लगातार बना रहता है। रात के समय हालात और भी खराब हो जाते हैं। अंधेरे के कारण वाहन चालकों को बेहद सावधानी के साथ गुजरना पड़ता है।
ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार नगर निगम मानेसर में शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला। लोगों का आरोप है कि निगम अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण तक नहीं किया और न ही समस्या के स्थायी समाधान के लिए कोई कदम उठाया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।