Hindi News
›
Video
›
Delhi NCR
›
Nuh News
›
District Deputy Commissioner Vishram Kumar Meena said modern stadiums will be built in district
{"_id":"685a55e86e2a82b1ca0e3109","slug":"video-district-deputy-commissioner-vishram-kumar-meena-said-modern-stadiums-will-be-built-in-district-2025-06-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"'खेलों को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम': जिला उपायुक्त बोले- जिले में बनेंगे आधुनिक स्टेडियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'खेलों को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम': जिला उपायुक्त बोले- जिले में बनेंगे आधुनिक स्टेडियम
जिला उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि जिला नूंह में युवाओं को खेलों संबंधी अधिक से अधिक सुविधाएं देने के लिए सरकार व जिला प्रशासन कई परियोजनाओं पर कार्य कर रहे हैं, ताकि खिलाड़ियों की प्रतिभा को और तराशा जा सके, ताकि वे राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खेलों में आसानी से पहुंच सकें। उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय आधुनिक खेल स्टेडियम बनाने के लिए गांव ऊंटका व मरोड़ा में करीब 17 एकड़ भूमि को चिन्हित किया गया है, जिसके लिए दोनों ग्राम पंचायतों ने प्रस्ताव दिए हैं। संभावना है कि इस स्टेडियम का निर्माण कार्य जल्द शुरू हो जाएगा। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित मेवात विकास बोर्ड की बैठक में रेडियो मेवात के पास स्थित जगह पर 4000 वर्ग गज क्षेत्र में एक आधुनिक इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स विकसित करने पर निर्णय लिया गया है, जिसकी डिजाइनिंग का कार्य अंतिम चरण में है। इसमें 3 बैडमिंटन कोर्ट, 4 टेबल के साथ टेबल टेनिस एक्सीलेंस सेंटर, इनडोर गेम्स व पिस्टल शूटिंग रेंज, योगा व एरोबिक्स हॉल व एक आधुनिक जिम जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।