सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The health department is running a care campaign program for the care of patients in Bhiwani

भिवानी में मरीजों की देखभाल के लिए स्वास्थ्य विभाग चला रहा केयर कैंपेनयिन प्रोग्राम

Naveen Dalal नवीन दलाल
Updated Fri, 11 Jul 2025 05:08 PM IST
The health department is running a care campaign program for the care of patients in Bhiwani
स्वास्थ्य विभाग की तरफ से मरीज को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने के उद्देश्य से केयर कैंपेनियन प्रोग्राम चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत जिला अस्पताल में कार्यरत नर्सिंग स्टाफ मरीजों के साथ आने वाले तीमारदारों को मरीज की देखभाल करने की सलाह दी जाती है। इस बारे में जानकारी देते हुए केयर कैंपेनियन प्रोग्राम के नोडल अधिकारी मौसमी ने बताया कि अस्पताल में चिकित्सकों व पूरा अस्पताल स्टाफ द्वारा इलाज अच्छे तरीके से किया जाता है। लेकिन घर जाने के बाद मरीज थोड़ा सा आराम होते ही इलाज को बीच में बंद कर देता है। इसके अलावा घर जाने के बाद समय पर दवा नहीं ले पाता तो ऐसी स्थिति से निपटने के लिए मरीजों के साथ आने वाले तीमारदारों को मरीज की देखभाल करने के बारें में पूरी जानकारी दी जाती है। प्रोग्राम का उद्देश्य ये है की मरीज को घर पर भी पूरा इलाज मिल सकें। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में बीपी, शुगर, स्तन कैंसर, बच्चेदानी का कैंसर आम हो गया है। इसलिए तीस साल से अधिक उम्र के मरीज नियमित जांच करवाते रहें। इसके अलावा उन्होंने बताया कि अगर कोई मरीज घर पर रह कर विशेषज्ञ से बातचीत कर मरीज संबंधित जानकारी लेना चाहता है तो निशुल्क नंबर 18001210095 डायल कर सहायता ले सकते हैं। क्या है केयर कैंपेनियन प्रोग्राम नोडल अधिकारी मौसमी ने बताया कि केयर कैंपेनियन प्रोग्राम के तहत मरीजों के साथ आने वाले तीमारदारों को मरीज की देखभाल करने की जानकारी दी जाती है। घर पर जाने के बाद किस तरह से ध्यान रखना है, कब कौन सी दवा देनी है, किस समय देनी है। मरीज की देखभाल किस तरह करनी है। इसके बारे में विस्तार से समझाया जाता है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में चिकित्सकों, नर्स द्वारा पूरा इलाज कर घर भेज दिया जाता है लेकिन घर जाने के बाद मरीज पूरा अच्छे तरीके से इलाज पूरा नहीं कर पाता है। इसलिए अभियान के तहत मरीज के साथ आने वाले तीमारदारों को ये कैंपेनियन के माध्यम से समझाया जाता है। घर पर मरीज की किस तरह देखभाल करनी है। इसके बारे में अस्पताल में कार्यरत नर्सिंग स्टाफ द्वारा पूरी जानकारी उनको दी जाती है। केयर कैंपेनियन के तहत दिए जाने वाले सुझाव अगर मरीज को दिल का दौरा या स्ट्रोक हुआ था तो दिल को स्वस्थ रखने के लिए भरपूर पोषक तत्वों वाला संतुलित आहार खाएं। चिकित्सक की सलाह के अनुसार पैदल चलें, योग और ध्यान जैसी शारीरिक गतिविधि करें। सिगरेट, बीड़ी, हुक्का ने पिएं और तंबाकू का सेवन न करें। चिकित्सक से स्वास्थ्य जांच करवाएं और अपनी दवाएं नियमित रूप से लें। अपने आप दवाएं न बंद करें, न बदलें। अगर मरीज को फेफड़ों की बीमारी है तो धूम्रपान न करें। आप पहले कितनी भी देर तक और कितना भी धूम्रपान कर चुके हैं। लेकिन इसे अब बंद कर देना चाहिए। धूम्रपान करने वालों के पास समय न बिताएं, खासकर जब वे धूम्रपान कर रहे हों। बंद कमरे या रसोई में धुआं पैदा करने वाले ईंधन का इस्तेमाल न करें। अगर हाई बीपी है तो संतुलित, कम नमक व कम तेल का खाना खाएं। आसानी से मिलने वाली हरी सब्जियों युक्त संतुलित आहार ले और दिन में छह से आठ गिलास पानी पिएं। अगर डायबिटीज है तो अपना खाना समय पर खाएं। तीन से चार बार में थोड़ी-थोड़ी मात्रा में खाएं। मीठी चीजों और मिठाइयों से बचें। खाली पेट ज्यादा देर तक न रहें। खुद को खास तौर पर मुंह और पैरों को साफ और स्वच्छ रखें। हमेशा अपने साथ कुछ न कुछ खाने की चीजें जैसी मिश्री, गुड़, टॉफी रखें। चक्कर या बहुत ज्यादा पसीना आएं तो तुरंत उसे खा लें। गैर संचारी बीमारियों से बचाव के लिए अपनी शुगर और बीपी की नियमित जांच करवाएं। अपनी दवा नियमित लें। घंटों तक एक जगह बैठे न रहें। नियमित रूप से योग करके तनाव से बचें। गैर संचारी रोगों का अचानक से पता नहीं चलता। इसलिए इनका पता करने के लिए नियमित जांच करवाएं। ये बीमारियां एक व्यक्ति से दूसरे में नहीं फैलती इसलिए जल्दी पहचान कर इलाज करवाना बहुत जरूरी है। सामान्य कैंसर के लिए जांच करवाएं मुंह, स्तन और बच्चेदानी के मुंह का कैंसर सबसे आम होता है। इसलिए तीस साल से अधिक उम्र के प्रत्येक व्यक्ति को पांच साल में एक बार कैंसर की जांच जरूर करवानी चाहिए। बच्चेदानी के मुंह के कैंसर को रोकने के लिए गुप्तांगों की स्वच्छता, सुरक्षित यौन संबंध बनाना और नौ से 14 वर्ष की आयु की लड़कियां का टीकाकरण करवाना चाहिए। स्तन कैंसर का जल्दी पता लगाने के लिए महिलाओं को प्रति माह अपने स्तन की जांच खुद से करनी चाहिए। सेवा का लाभ कैसे उठाएं स्वास्थ्य विशेषज्ञों से अपने सभी सवालों के जवाब पाने के लिए 18001210095 पर डायल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

अलीगढ़ में विकासखंड धनीपुर के प्राथमिक विद्यालय फरीदपुर की छत का एक हिस्सा गिरा

11 Jul 2025

अचानक बोल्डर और मलबा आने से खाई में गिरी महिला, मौत, जंगल घास काटने के लिए थी गई

11 Jul 2025

Sehore News: जल लेने सीवन नदी पहुंचे शिवभक्त, कांवड़ लेकर जाएंगे कुबेरेश्वर धाम, एक माह चलेगा मेला

11 Jul 2025

VIDEO : सावन के पवित्र माह का शुभारंभ, शिव मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

11 Jul 2025

जींद के नरवाना में शनि मंदिर के पास क्रेन के नीचे आने से 50 वर्षीय महिला की मौत

11 Jul 2025
विज्ञापन

भिवानी में रामुपुरा के पास फिर लांघा भिवानी-घग्गर के पानी ने किनारा, 100 एकड़ जलमग्न

11 Jul 2025

VIDEO: मुख्यमंत्री योगी के आगमन से पूर्व जिलाधिकारी ने लिया तैयारियों का जायजा

11 Jul 2025
विज्ञापन

VIDEO: Ayodhya: सावन का पवित्र महीना शुरू, राम की नगरी में हर हर महादेव की गूंज

11 Jul 2025

VIDEO: लखनऊ में सुबह से ही छाये रहे बादल... पड़ी बौछारें, भीगते हुए स्कूल पहुंचे बच्चे

11 Jul 2025

Shimla: चमियाना अस्पताल जाने वाली सड़क पर भूस्खलन, बाल-बाल बचे लोग, देखें वीडियो

11 Jul 2025

इटावा के मैनपुरी अंडरपास में जलभराव, रोडवेज बस फंसी बस…जेसीबी से निकलवाई

11 Jul 2025

Jalore News: मास्टर प्लान 2041 को लेकर 2 पूर्व पालिका अध्यक्षों को नोटिस, स्वायत्त शासन विभाग ने मांगा जवाब

11 Jul 2025

चंडीगढ़ में फिर दिखा अजगर, पेड़ पर चढ़ा 7 फीट लंबा अजगर

11 Jul 2025

टैगौर थिएटर में गुरु पूर्णिमा पर आध्यात्मिक संध्या का आयोजन

11 Jul 2025

सावन के पहले दिन विश्वनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं पर हुई पुष्पवर्षा; VIDEO

11 Jul 2025

Rajasthan: इस मंदिर में अब नहीं चढ़ेगा मखाना, नारियल, मिठाई और नकली चांदी के आभूषण, जानिए क्या है वजह

11 Jul 2025

फतेहाबाद में बच्चों से भरी निजी स्कूल बस को दौड़ा रहा था चालक, स्कूटी सवार बाल-बाल बचा

11 Jul 2025

Gwalior News: पत्नी के चक्कर में युवक ने ट्रेन के बगल में प्लेटफार्म पर दौड़ा दी कार, जीआरपी ने पकड़ा

11 Jul 2025

Dewas Accident:  निजी स्कूल में कार्यरत शिक्षिका की सड़क हादसे में मौत, चेन्नई ले जाया जाएगा शव

11 Jul 2025

Harda News: पति से झगड़े के बाद आत्महत्या की कोशिश, नदी के पुल पर लटकी महिला, ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने बचाया

11 Jul 2025

अलीगढ़ नगर निगम और प्रशासन की हैं आंखें बंद, नहीं देख पा रहे एटा चुंगी का यह हाल

11 Jul 2025

अलीगढ़ में हुई तेज बारिश, झमाझम बारिश से शहर हुआ पानी-पानी

11 Jul 2025

Meerut: कांवड़ मार्ग के लिए रवाना हुई कांवड़ मोबाइल, एडीजी ज़ोन ने दिखाई हरी झंडी

11 Jul 2025

Meerut: कांवड़ यात्रा 11 जुलाई से, फाइनल ब्रीफिंग में अधिकारियों ने दिए ज़रूरी दिशा-निर्देश

11 Jul 2025

युवती का नाले में मिला था शव, पुलिस ने हत्याकांड का किया खुलासा

10 Jul 2025

गुरु पूर्णिमा आषाढ़ी पर्व पर गंगा नदी में स्नानकर मांगी परिवार की खुशहाली, किया दान-पुण्य

10 Jul 2025

आजाद मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ी तेज रफ्तार कार, तीन लोग घायल

10 Jul 2025

गुरु पूर्णिमा पर गायत्री मंदिर में कराए गए 42 संस्कार

10 Jul 2025

पालिका का वर्षों पुरानी पानी की टंकी की मरम्मत शुरू, डेढ़ माह में पूरा होगा काम

10 Jul 2025

अलीगढ़ के रावणटीला स्थित चेतन आश्रम में गुरु पूर्णिमा उत्सव आयोजन, साध्वी पुनीता चेतन ने की आरती और पुष्पार्चन

10 Jul 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed