{"_id":"69ff5cc30476e20ffa07bd49","slug":"video-7-crore-swimming-pool-inaugurated-in-tohana-2026-05-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद: टोहाना में 7 करोड़ का स्विमिंग पूल शुरू, राज्यसभा सांसद बराला ने की तैराकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद: टोहाना में 7 करोड़ का स्विमिंग पूल शुरू, राज्यसभा सांसद बराला ने की तैराकी
राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला ने शनिवार को बलियाला हेड पर करोड़ों की लागत से बने स्विमिंग पूल का उद्घाटन किया। बराला ने खुद पूल में तैराकी कर इसका शुभारंभ किया। नहरी विभाग द्वारा तैयार यह प्रोजेक्ट अब आम जनता के लिए खोल दिया गया है।
पत्रकारों से बातचीत में बराला ने कहा कि जब मैं वर्ष 2014 में पहली बार टोहाना से विधायक बना था, तब इस ड्रीम प्रोजेक्ट की शुरुआत की थी। बीच में अड़चनों के कारण काम रुक गया था। आज स्विमिंग पूल और कैफेटेरिया वर्किंग में आ गए हैं। यह बड़े सौभाग्य की बात है। कुछ दिन बाद कल्पना चावला पार्क भी शुरू हो जाएगा।
बराला ने बताया कि स्विमिंग पूल और कैफेटेरिया पर 7 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। पूरे प्रोजेक्ट की लागत 19 करोड़ है, जिसमें कल्पना चावला पार्क और नहर किनारे सौंदर्यीकरण शामिल है।
गौरतलब है कि वर्ष 2014 में विधायक बनने के बाद बराला ने यह प्रोजेक्ट शुरू किया था। 2019 में उनके चुनाव हारने के बाद जजपा कोटे से विधायक बने देवेंद्र बबली पंचायत मंत्री बने, लेकिन प्रोजेक्ट धीमा पड़ गया। वर्ष 2024 में भाजपा टिकट पर लड़े बबली के हारने के बाद काम में तेजी आई और अब प्रोजेक्ट पूरा हुआ। उद्घाटन मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।