{"_id":"69fefd1c5c00abc6210cf0e1","slug":"video-sharavasata-ma-faralna-ma-davaidara-kanara-mal-yavaka-ka-shava-brata-ma-shamal-hana-nakal-tha-2026-05-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"श्रावस्ती में फोरलेन में डिवाइडर किनारे मिला युवक का शव, बरात में शामिल होने निकला था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रावस्ती में फोरलेन में डिवाइडर किनारे मिला युवक का शव, बरात में शामिल होने निकला था
यूपी के श्रावस्ती में शनिवार की सुबह डिवाइडर किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से युवक को सीएचसी पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने मौत की पुष्टि की। घटना भिनगा-बहराइच फोरलेन मार्ग पर बरदेहरा मोड़ के पास की है।
शव की पहचान बहराइच जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शेखदहीर सच्चा आश्रम टेपरा निवासी नारायण (42) के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि नारायण शुक्रवार की रात सोनवा थाना क्षेत्र के दुर्गापुर गांव निवासी दिनेश कुमार की बेटी की शादी में बरात के साथ गया था। रात में उन्हें लगा कि नारायण घर चला गया।
अब शनिवार सुबह उसका शव पड़ा मिला। परिजनों ने बताया कि सिर पर गंभीर चोट के निशान थे। थाना प्रभारी विशुनदेव पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की पुष्टि होगी। प्रथम दृष्टया हादसे में मौत होने की संभावना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।