बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   BJP staged a protest by holding a candlelight march in Fatehabad

फतेहाबाद: भाजपा ने कैंडल मार्च निकालकर कांग्रेस के खिलाफ जताया विरोध

Mayur Sharma मयूर शर्मा
Updated Sun, 16 Aug 2026 11:11 PM IST
BJP staged a protest by holding a candlelight march in Fatehabad
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में वंदे मातरम के कथित अनादर के विरोध में फतेहाबाद जिला भाजपा के कार्यकर्ता रविवार शाम सड़कों पर उतरे। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के निर्देशानुसार जिला भाजपा द्वारा जिलाध्यक्ष प्रवीन जोड़ा की अगुवाई में भाजपा जिला कार्यालय उदय कमल से शहीद स्मारक, लघु सचिवालय तक कैंडल मार्च निकाला गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने वंदे मातरम और राष्ट्रभक्ति के नारों के साथ राष्ट्रगीत के सम्मान तथा स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानियों की स्मृति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीन जोड़ा ने कहा कि वंदे मातरम केवल एक राष्ट्रगीत नहीं, बल्कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम, राष्ट्रभक्ति और देश के स्वाभिमान का अमर प्रतीक है। इस गीत ने स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान असंख्य देशभक्तों में राष्ट्र के लिए सर्वस्व न्योछावर करने की भावना जगाई। ऐसे राष्ट्रगीत के प्रति किसी भी प्रकार का अनादर देशवासियों की भावनाओं को आहत करता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और वरिष्ठ नेत्री सोनिया गांधी जैसे शीर्ष नेताओं द्वारा वंदे मातरम के प्रति कथित अनादर किया जाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेतृत्व ने इस मामले में देशवासियों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं को पूरे मामले पर देश के सामने स्पष्ट स्पष्टीकरण देना चाहिए और राष्ट्रगीत के सम्मान का अनादर करने पर सार्वजनिक रूप से देशवासियों से माफी मांगनी चाहिए। वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा कि जिस वंदे मातरम की प्रेरणा से स्वतंत्रता सेनानियों ने अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध संघर्ष किया और असंख्य वीरों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया, उसके सम्मान को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जा सकती। राष्ट्रगीत का सम्मान किसी राजनीतिक दल का विषय नहीं, बल्कि देश की राष्ट्रीय भावना और स्वतंत्रता संग्राम की गौरवशाली विरासत से जुड़ा विषय है। जिला मीडिया प्रभारी कंवल चौधरी ने कहा कि भाजपा राष्ट्र के सम्मान, राष्ट्रीय प्रतीकों की गरिमा और देश के वीर बलिदानियों की विरासत से कोई समझौता नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय प्रतीकों और स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान के प्रति प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। कैंडल मार्च में जिला महामंत्री अशोक जाखड़, जिला उपाध्यक्ष जगदीश शर्मा, बिट्टू गुज्जर, विकास शर्मा, शम्मी ढींगड़ा, रामराज मेहता, सुमन बजाज, किरण नारंग, अमृतपाल खुम्बर, नरेश सरदाना, राजेश जांगड़ा, आर्यन ग्रोवर, सुरेंद्र बिश्नोई, अशोक कम्बोज, सुखदेव बिगड़, रमेश कंबोज, विपिन जांगड़ा, नीरू सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

भगवान शिव का दर्शन करने के लिए उमड़ी भीड़, लगते रहे जयकारे

16 Aug 2026

श्री बड़े हनुमान जी का किया गया तिरंगायुक्त श्रृंगार, भारत वर्ष के कल्याण की कामना

16 Aug 2026

Sirmaur: प्रदेश में संगठन को मजबूती देने पर जोर, नितिन चौहान बोले- 68 विधानसभा क्षेत्रों तक पहुंचाएंगे संगठन

16 Aug 2026

Narmadapuram News: तवा पुल के पास यात्रियों से भरी बस पलटी, 12 मुसाफिर हुए घायल; मची चीख-पुकार

16 Aug 2026

Teej Celebration: अंजना गर्ग बनीं तीज क्वीन, ददाहू में महिला मंडल ने रंगारंग कार्यक्रमों से मनाया पर्व

16 Aug 2026
विज्ञापन

Atal Bihari Vajpayee: मनाली में संजीदगी से याद किए अटल बिहारी वाजपेयी, प्रीणी और मालरोड पर अर्पित किए श्रद्धासुमन

16 Aug 2026

हरियाली तीज पर अलीगढ़ के बाजारों में रही मेहंदी और ज्वेलरी की धूम

16 Aug 2026
विज्ञापन

Video: झांसी में झमाझम बारिश, कई जगहों पर हुआ जलभराव

16 Aug 2026

Sirmaur: रेणुकाजी झील की सफाई में उतरीं सैकड़ों महिलाएं, सेवा श्रमदान में दिखा गजब का उत्साह

16 Aug 2026

Religious Affairs: चंबा में लक्ष्मी नारायण मंदिर ट्रस्ट के पुनर्गठन का स्वागत, सनातन धर्म सभा ने रखीं ये मांगें

16 Aug 2026

आदर्श नगर में 16 साल के नीरज की हत्या का खुलासा: दो आरोपी उत्तराखंड से गिरफ्तार, वर्चस्व की जंग में मारी गोली

16 Aug 2026

VIDEO: तमक नाले में अतिवृष्टि से आए सैलाब में लापता बीआरओ के जवान की तलाश जारी

16 Aug 2026

कानपुर: कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प, धर्मराज सिंह चौहान को जीप में भरकर थाने लाई पुलिस

16 Aug 2026

कानपुर: जमीन के लेन-देन में दबाव का आरोप, दरोगा पर गाली-गलौज और वसूली के गंभीर आरोप

16 Aug 2026

कानपुर: मारपीट में गर्भवती के पेट पर लात मारने का आरोप, मृत बच्चे को दिया जन्म

16 Aug 2026

Dehradun: शारीरिक शिक्षा व्यायाम प्रशिक्षित बेरोजगार संगठन ने किया शिक्षा मंत्री के आवास का घेराव

16 Aug 2026

हांसी: एसपी विनोद कुमार का बड़ा बयान, स्वतंत्रता दिवस समारोह को बाधित करने की कॉल देना उनके नजर में देशद्रोह

16 Aug 2026

हांसी SP विनोद कुमार का बयान, स्वतंत्रता दिवस समारोह को बाधित करने की कॉल देना देशद्रोह

16 Aug 2026

नोएडा: मेनोपॉज को लेकर न हों परेशान, जानें सामान्य लक्षण और कब जरूरी है डॉक्टर की सलाह

16 Aug 2026

VIDEO: वृंदावन में भीड़ के बीच ट्रैफिक व्यवस्था संभाले रहे सीओ से विधायक की बहस, गाड़ी निकालने को लेकर हुआ विवाद

16 Aug 2026

VIDEO: मंडलीय कराटे प्रतियोगिता में आगरा का दबदबा, ओवरऑल पहले स्थान पर रही टीम

16 Aug 2026

VIDEO: शातिराना अंदाज में दिनदहाड़े चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने किया खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार

16 Aug 2026

VIDEO: गोवर्धन पहुंचीं गृह मंत्री अमित शाह की पत्नी, गिरिराजजी का किया पूजन; सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम

16 Aug 2026

कानपुर: पतारा में युवती की मौत के मामले में दूसरा प्रेमी भी गिरफ्तार, दोनों जेल भेजे गए

16 Aug 2026

VIDEO: रामनगरी में बारिश से उमस भरी गर्मी से राहत, मौसम ने ली करवट

16 Aug 2026

VIDEO: युवती से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, मैंगो शेक में मिलाकर पिलाया था नशीला शेक

16 Aug 2026

VIDEO: छाता शुगर मिल बहाली को लेकर प्रदर्शन चाैथे दिन भी जारी

16 Aug 2026

Anuppur News: लगातार बारिश से बढ़ी मुसीबतें, शहडोल-अमरकंटक मार्ग 12 घंटे से बंद, दोनों ओर फंसे सैकड़ों यात्री

16 Aug 2026

VIDEO: कांवड़ियों की सेवा में पुलिस ने लगाया भंडारा, एसएसपी ने की पुष्पवर्षा

16 Aug 2026

VIDEO: एक्टिवा सवार ने कांवड़ियों को मारी टक्कर, एक घायल; हाईवे पर शिवभक्तों का हंगामा

16 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed