{"_id":"68e38d2b5ee42d2dd70f2a49","slug":"video-cm-flying-raid-on-fake-hospital-2025-10-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद: बिना मेडिकल डिग्री के चल रहा था अस्पताल , सीएम फ्लाइंग ने की रेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद: बिना मेडिकल डिग्री के चल रहा था अस्पताल , सीएम फ्लाइंग ने की रेड
बस स्टैंड के साथ पालिका बाजार में बिना मेडिकल डिग्री के चल रहे एक निजी अस्पताल पर सोमवार को सीएम फ्लाइंग व स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमार कार्रवाई की है।
सीएम फ्लाइंग हिसार रेंज इंचार्ज सुनैना के नेतृत्व में पहुचीं टीम ने अस्पताल में मौजूद रिकॉर्ड को क़ब्जे में लिया और बताया गया है कि अस्पताल में मौजूद संचालक से जब डिग्री मांगी गई तो घर से डिग्री उठाने के नाम पर संचालक वहां से फरार हो गया।
इंचार्ज सुनैना ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि बस स्टैंड के पालिका बाजार में सिधु क्लीनिक के नाम से बिना मान्यता से एक अस्पताल चल रहा है। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग के मेडिकल ऑफिसर प्रणय व प्रवीण की संयुक्त टीम के साथ मौके पर पहुंच कर छापामार कार्रवाई की गई।
स्वास्थ्य विभाग के मेडिकल ऑफिसर प्रणय ने बताया कि कार्रवाई के दौरान अस्पताल संचालक उन्हें कोई डिग्री नहीं दिखा सके बल्कि अस्पताल में काफी मात्रा में बेड लगे हुए है थे
जहां बिना किसी डिग्री के ही मरीज़ों का इलाज चल रहा था जो पूरी तरह से गैर कानूनी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।