{"_id":"6a79da83f87f16e307014037","slug":"video-fatehabad-party-workers-invited-to-the-samman-diwas-event-government-targeted-2026-08-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद: सम्मान दिवस समारोह को लेकर कार्यकर्ताओं को दिया निमंत्रण, सरकार पर साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद: सम्मान दिवस समारोह को लेकर कार्यकर्ताओं को दिया निमंत्रण, सरकार पर साधा निशाना
फतेहाबाद। सम्मान दिवस समारोह को लेकर कार्यकर्ताओं को निमंत्रण देने के लिए सोमवार को इनेलो की सेतिया पैलेस में जनसभा आयोजित हुई। इनेलो सुप्रीमो अभय चौटाला ने इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को बहरूपिया सरदार की संज्ञा दे डाली। उन्होंने कहा कि पंजाब में सैनी के खिलाफ अकाल तख्त वाले फतवा जारी कर सकते हैं, क्योंकि वहां बिना केश के पगड़ी और दाढ़ी काली करके नहीं घूम सकते। अभय चौटाला ने कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि 27 सितंबर को मेवात में होने वाले सम्मान दिवस समारोह के लिए कार्यकर्ताओं को निमंत्रण दिया गया है। उन्होंने कहा कि नेशनल पार्टी ऊपर से किसी को भी थोप देती हैं, अब यहीं देख लो सीएम सैनी बार-बार पंजाब जा रहे हैं और उन्हें डमी बना रखा है। पता नहीं कितने लोगों की सुननी पड़ती होंगी और कौन-कौन उन्हें आदेश देता होगा। उन्होंने कहा कि सैनी बहरूपिया सरदार हैं।
जेनजी आंदोलन पर उन्होंने कहा कि पेपर लीक के मुद्दे को सरकार ने हलके में ले लिया और युवाओं ने इकट्ठे होकर जंतर मंतर पर प्रदर्शन शुरू कर दिया, उनको दबाने के लिए सरकार ने लाठियों का सहारा लिया। उन्होंने कहा कि यहां कहावत है कि यूथ और जूत में बहुत ताकत होती है। देश की तरक्की और बदलाव युवाओं से होता है और जूत में जोर होता है, वह भी सबको सीधा कर देता है। ये युवाओं को दबाना चाहते थे, लेकिन अब भाजपा की हालत यह है कि 2029 का लोकसभा चुनाव कैसे करें, यह सोच रही है और अगले 5 राज्यों के चुनाव में हालत देख लेना। उन्होंने कर्मचारियों की हड़तालों पर कहा कि आज हर आदमी को अपने अधिकार के लिए लडऩा पड़ रहा है, अब हकों के लिए कोई डरेगा नहीं लड़ेगा। इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा, पूर्व मंत्री प्रो.संपत सिंह, इनेलो महिला प्रभारी सुनैना चौटाला, जिला प्रधान बिकर सिंह हड़ोली, अंगद ढि़ंगसरा सहित अनेक नेता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।