Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Fatehabad: Notices issued to one lakh people over incorrect mapping; crowds gather to submit documents.
{"_id":"6a79caf337cd456e7a0c2969","slug":"video-fatehabad-notices-issued-to-one-lakh-people-over-incorrect-mapping-crowds-gather-to-submit-documents-2026-08-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद: गलत मैपिंग पर एक लाख लोगों को नोटिस, दस्तावेज जमा करवाने लगी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद: गलत मैपिंग पर एक लाख लोगों को नोटिस, दस्तावेज जमा करवाने लगी भीड़
फतेहाबाद। जिले में चलाए गए विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत जिले के 1 लाख 6 हजार 630 मतदाताओं को नोटिस किए गए है। नोटिस मिलने के बाद मतदाताओं में खलबली मची हुई है। मतदाताओं से दस्तावेज लेने के लिए नगर परिषद कार्यालय में सोमवार को शिविर लगाया गया। यहां पर बीएलओ ने संबंधित मतदाताओं के दस्तावेज लिए गए। वर्ष 2002 से संबंधित रिकॉर्ड भी लिखा गया। जिले में 31 जुलाई को मतदाता सूची का ड्राफ्ट प्रकाशित किया जा चुका है, जिसे जिला प्रशासन की वेबसाइट पर भी देखा जा सकता है। डॉ. विवेक भारती ने बताया कि नोटिस केवल उन्हीं मतदाताओं को जारी किए जा रहे है जिनकी एसआईआर के दौरान मैपिंग में त्रुटि पाई गई है या जिनकी मैपिंग नहीं हो सकी। संबंधित मतदाताओं के दस्तावेजों की जांच के बाद ही उनके नाम अंतिम मतदाता सूची में शामिल किए जाएंगे।
-
इन दस्तावेजों से होगा सत्यापन नोटिस प्राप्त करने वाले मतदाता निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित 12 प्रकार के दस्तावेजों में से कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत कर सकेंगे। इनमें राज्य सरकार द्वारा जारी पहचान पत्र, पासपोर्ट, मान्यता प्राप्त बोर्डों के शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, स्थायी निवास प्रमाण-पत्र, वन अधिकार प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र, राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर, स्थानीय निकाय का परिवार रजिस्टर, सरकार द्वारा जारी भूमि या मकान आवंटन प्रमाण-पत्र सहित अन्य निर्धारित दस्तावेज शामिल हैं।
-
50 हजार मतदाताओं के कट चुके है नाम जिले में एसआईआर के दौरान 50 हजार 568 मतदाताओं के नाम एएसडीडी (ऐब्सेंट , शिफ्टेड , डेड , डुप्लीकेट ) श्रेणी में दर्ज किए गए हैं। इनमें फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र के 20,796, रतिया के 17,863 तथा टोहाना के 11,909 मतदाता शामिल हैं।
-
एसआईआर के बाद ड्राफ्ट मतदाता सूची में जिले में 6.59 लाख मतदाता जिले में कुल 6 लाख 59 हजार 694 मतदाता दर्ज हैं। इनमें 3 लाख 48 हजार 669 पुरुष, 3 लाख 10 हजार 10 महिला तथा 15 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। विधानसभावार आंकड़ों के अनुसार फतेहाबाद में 2,35,739, टोहाना में 2,16,404 तथा रतिया में 2,07,551 मतदाता हैं।
-
एक और दिया जाएगा मौका जिन मतदाताओं की एसआईआर के दौरान मैपिंग नहीं हो पाई है। उनके लिए शिविर लगाया गया है। मतदाता दस्तावेज जमा करवा सकते है। अगर दस्तावेज नहीं है तो उन्हें दोबारा मौका दिया जाएगा।
विकास बजाज, नोडल अधिकारी शहरी
-
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।