Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Fatehabad: House roof collapses due to rain; mother and daughter trapped in debris, mother injured.
{"_id":"6a79ca9be4e920fef001e3af","slug":"video-fatehabad-house-roof-collapses-due-to-rain-mother-and-daughter-trapped-in-debris-mother-injured-2026-08-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"फ़तेहाबाद: बरसात से गिरी मकान की छत, मलबे में दबी मां-बेटी, मां घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ़तेहाबाद: बरसात से गिरी मकान की छत, मलबे में दबी मां-बेटी, मां घायल
टोहाना। क्षेत्र में लगातार हो रही बरसात के कारण सोमवार को वार्ड 19 के एक मकान की छत गिर गई। हादसे के समय कमरे में मौजूद मां-बेटी मलबे में दब गईं। गली के लोगों ने तुरंत मलबा हटाकर दोनों को बाहर निकाला। इसमें मां रीना रानी घायल हो गईं, जिन्हें एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया। बेटी रेशमा रानी बाल-बाल बच गई। यह हादसा टोहाना के 19 वार्ड में होली हार्ट स्कूल के सामने हुआ। जानकारी के अनुसार पीड़ित परिवार मजदूरी कर अपना गुजारा करता है। बरसात के कारण मकान की पुरानी छत भरभराकर गिर गई। उस समय रेशमा और उसकी मां रीना रानी कमरे में बैठी थीं। छत गिरते ही दोनों उसके नीचे दब गईं।
स्थानीय लोगों ने बताया कि बरसात के चलते सभी घरों में थे। आवाज सुनते ही पड़ोसी मौके पर पहुंचे और मिट्टी, ईंट व लकड़ी हटाकर दोनों को बाहर निकाला। साथ ही तुरंत एंबुलेंस को सूचना दी गई। घायल रीना रानी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। हादसे में घर का सारा सामान भी मलबे में दबकर नष्ट हो गया। गेहूं, आटा, टीवी और रसोई का सामान पूरी तरह खराब हो गया है। परिवार के पास रहने के लिए अब एक-दो कमरे ही बचे हैं।
मौके पर पहुंचे पार्षद प्रतिनिधि बलदेव सैनी ने बताया, "ये सभी मजदूरी करने वाले लोग हैं। छत गिरने से घर का सब कुछ खत्म हो गया। अब रोटी के लिए भी दिक्कत हो गई हैं। गली वालों ने मिलकर इन्हें निकाला और मदद की।" उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर एसडीएम के रीडर और नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी से भी बात की गई। नगर परिषद की टीम को मौके पर भेजने की बात कही गई है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से रहने और खाने-पीने के लिए मदद की गुहार लगाई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।