{"_id":"69a12e83111de08fad04d961","slug":"video-iti-students-accused-of-hooliganism-in-tohana-fatehabad-bus-stand-management-releases-video-2026-02-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद के टोहाना में आईटीआई छात्रों पर गुंडागर्दी का आरोप लगा, बस स्टैंड प्रबंधन ने जारी की वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद के टोहाना में आईटीआई छात्रों पर गुंडागर्दी का आरोप लगा, बस स्टैंड प्रबंधन ने जारी की वीडियो
शहर के नए बस स्टैंड से निकली रोडवेज बस में लटक कर सफर करने वाले विद्यार्थियों का वीडियो वायरल होने के बाद बस स्टैंड ड्यूटी इंचार्ज महेंद्र पृथला ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करते हुए इन विद्यार्थियों पर अड्डा परिसर में गुंडागर्दी करने का आरोप लगाया है। बस स्टैंड में बसों की कमी नहीं है लेकिन फिर भी ये बच्चे स्टाफ को परेशान करते है और जान बूझकर बसों में लटककर सफर करते है।
उन्होंने कहा कि यह विद्यार्थी जानबूझकर शहतलाई जाने वाली बस में सफर करते हैं ताकि बस में सफर करने वाली यात्रियों को परेशान किया जा सके। बसों में जगह होने के बावजूद बाहर लटके रहते है जबकि अंदर बस खाली होती है। वही उन्होंने कहा कि इस बस से पहले अन्य बसें भी जाखल को तरफ जाते समय खाली जाती है लेकिन ये बसे उसमें नहीं जाते। उन्होंने आईटीआई प्रिंसिपल से अपील करते हुए आगे इन विद्यार्थियों को गुंडागर्दी ना करने वाले समझाया जाए, नहीं तो उन्हें बस में सफर करने नहीं दिया जाएगा।
ये विद्यार्थी हर्बल पार्क के पास नहर किनारे उतरते है जबकि जाखल वाली बस भी इसी रूट पर खाली जाती है लेकिन ये लंबे रूट की बस की व्यवस्था को खराब करने का काम करते है इनके खिलाफ एक्शन लिया जाना चाहिए। इस बारे में आईटीआई के प्रिंसिपल रमेश कुमार ने बताया कि वह वीडियो में आए हुए छात्रों की पहचान करके इनके खिलाफ सख्त एक्शन लेंगे ताकि व्यवस्था खराब ना हो। बस स्टैंड पर पहुंचे आम लोगों ने भी पुलिस प्रशासन से ऐसे शरारती बच्चों पर कार्रवाई करने की मांग की है जो प्रशासन के साथ-साथ यात्रियों को भी परेशान करते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।