Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
TB can strike at any age; good nutrition is essential. Awareness raised in Fatehabad on the occasion of TB Day.
{"_id":"69bfb6158948ccd1730320e5","slug":"video-tb-can-strike-at-any-age-good-nutrition-is-essential-awareness-raised-in-fatehabad-on-the-occasion-of-tb-day-2026-03-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"किसी भी उम्र में हो सकती है टीबी बीमारी, अच्छा खानपान जरूरी; फतेहाबाद में टीबी दिवस को लेकर किया गया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसी भी उम्र में हो सकती है टीबी बीमारी, अच्छा खानपान जरूरी; फतेहाबाद में टीबी दिवस को लेकर किया गया जागरूक
टीबी से बचाव को लेकर शहर के सेक्टर तीन स्थित सद्भावना अस्पताल में जागरूकता शिविर लगाया गया और यहां पर विशेषज्ञ डॉ.अंशुल सहगल और डॉ.सुमित भारती ने टीबी के प्रति लोगों को जागरूक किया। विशेषज्ञों ने कहा कि टीबी बीमारी किसी भी उम्र में हो सकती है, ऐसे में सावधानी बरतनी जरूरी है। अगर अच्छा खानपान नहीं होगा तो रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होने से बीमारी की चपेट में आ सकते है।
शहर के मुकाबले ग्रामीण क्षेत्रों में सबसे ज्यादा टीबी के मरीज मिल रहे है। बच्चे भी इस बीमारी की चपेट में है। मरीज अक्सर ठीक होने के बाद दवाई बीच में छोड़ देते है जो कि खतरनाक होता है। टीबी बीमारी का पूरा उपचार लेना जरूरी है। स्वास्थ्य विभाग भी इसको लेकर जागरूक कर रहा है और मरीजों को डाइट खर्च दिया जा रहा है। डॉक्टर अंशुल सहगल ने बताया कि टीबी एक संक्रामक बीमारी है, जो मुख्य रूप से फेफड़ों को प्रभावित करती है, लेकिन समय रहते पहचान और सही इलाज से इसे पूरी तरह ठीक किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि लगातार खांसी, वजन कम होना, बुखार और रात को पसीना आना इसके प्रमुख लक्षण हैं, जिन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
वहीं, डॉ. सुमित ने कहा कि सरकार द्वारा टीबी उन्मूलन के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं और मरीजों को मुफ्त जांच व दवाइयों की सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि किसी को टीबी के लक्षण दिखाई दें तो तुरंत जांच करवाएं और पूरा इलाज लें, ताकि बीमारी को जड़ से खत्म किया जा सके। टीबी से डरने की नहीं, बल्कि समझदारी और जागरूकता से लड़ने की जरूरत है। सही समय पर उपचार और संतुलित आहार से मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।