Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Hansi: Patient sent back without treatment after being mistaken for an unclaimed person.
{"_id":"6a4785471a438b70e80b1d9d","slug":"video-hansi-patient-sent-back-without-treatment-after-being-mistaken-for-an-unclaimed-person-2026-07-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"हांसी। लावारिस समझकर मरीज का इलाज न कर वापस लौटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी। लावारिस समझकर मरीज का इलाज न कर वापस लौटाया
संवाद न्यूज एजेंसी
हांसी। शहर के गर्ग अस्पताल वाली गली में एक अज्ञात व्यक्ति सुबह से लावारिस हालत में पड़ा रहा। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना डायल 112 पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस उसे नागरिक अस्पताल लेकर पहुंची। आरोप है कि अस्पताल में उसे लावारिस समझकर इलाज नहीं किया गया और वापस छोड़ दिया गया।
बाद में लोगों ने फिर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस दोबारा मौके पर पहुंची और व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती करवाने की कार्रवाई की। इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में भारी रोष देखने को मिला। स्थानीय निवासी लवकेश ने आरोप लगाया कि अज्ञात और लावारिस समझकर घायल व्यक्ति की देखभाल नहीं की गई। उन्होंने कहा कि यदि अस्पताल प्रशासन ने समय पर इलाज नहीं किया तो वे कानूनी कार्रवाई करेंगे। मौके पर काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए और मानवता के आधार पर मरीज का तुरंत इलाज करने की मांग उठाई।
वहीं डायल 112 पर तैनात पुलिसकर्मी जसवंत ने बताया कि वे पहले भी व्यक्ति को अस्पताल लेकर गए थे, लेकिन डॉक्टर ने भर्ती नहीं किया। दोबारा सूचना मिलने पर पुलिस फिर मौके पर पहुंची और अब व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती करवाने की कार्रवाई की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।