Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Hansi: Patients distressed by the shortage of ophthalmologists at the Civil Hospital.
{"_id":"6a4784f1684dca72c30fb2ee","slug":"video-hansi-patients-distressed-by-the-shortage-of-ophthalmologists-at-the-civil-hospital-2026-07-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"हांसी। नागरिक अस्पताल में नेत्र रोग विशेषज्ञों की कमी से मरीज परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी। नागरिक अस्पताल में नेत्र रोग विशेषज्ञों की कमी से मरीज परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
हांसी। हांसी को जिला तो बना लेकिन स्वास्थ्य सुविधाओं की जमीनी हकीकत अब भी सवालों के घेरे में है। नागरिक अस्पताल में नेत्र रोग विशेषज्ञों की कमी के कारण आंखों के मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सप्ताह में केवल शुक्रवार को ही आंखों की जांच होने से मरीजों को कई दिनों तक इंतजार करना पड़ता है। लोगों ने सरकार और स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि जल्द समाधान किया जाए।
नागरिक अस्पताल में नेत्र रोग विशेषज्ञों की कमी के चलते आंखों की जांच और उपचार प्रभावित हो रहा है। अस्पताल में सप्ताह में केवल एक दिन, शुक्रवार को ही नेत्र रोग विशेषज्ञ उपलब्ध होते हैं। ऐसे में अन्य दिनों में आने वाले मरीजों को या तो अगली तारीख दी जाती है या फिर बिना उपचार के वापस लौटना पड़ता है। बंटी रोहनात निवासी ने बताया है कि आर्थिक रूप से सक्षम लोग तो निजी अस्पतालों में इलाज करा लेते हैं, लेकिन गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए सरकारी अस्पताल ही एकमात्र सहारा है। उनका कहना है कि जिला बनने के बाद भी यदि विशेषज्ञ डॉक्टरों की पर्याप्त व्यवस्था नहीं हो पाई है, तो इसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।
रामायण गांव से पहुंचे कृष्ण कुमार ने कहा कि हांसी नागरिक अस्पताल में नियमित रूप से नेत्र रोग विशेषज्ञों की नियुक्ति की जाए। ताकि मरीजों को समय पर जांच और इलाज मिल सके और उन्हें बार-बार अस्पताल के चक्कर न लगाने पड़ें।
मरीज रविंद्र चानौत का कहना है कि सप्ताह में केवल एक दिन विशेषज्ञ डॉक्टर मिलने से बाकी दिनों में आने वाले लोगों को बिना इलाज लौटना पड़ता है। आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों के लिए निजी अस्पताल में इलाज कराना आसान नहीं है, इसलिए वे सरकारी अस्पताल पर ही निर्भर हैं।
नागरिक अस्पताल के सीनियर मेडिकल ऑफिसर डॉ. राहुल बुद्धिराजा ने बताया कि नेत्र रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति को लेकर उच्च अधिकारियों को पत्र भेजा जा चुका है। उन्होंने कहा कि विभाग इस समस्या से अवगत है और जल्द ही इसका समाधान होने की उम्मीद है, ताकि मरीजों को नियमित रूप से नेत्र संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।