{"_id":"6a059a5ef460f587330762e1","slug":"video-schoolchildren-in-hisar-surround-deos-car-block-road-and-raise-slogans-2026-05-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार में स्कूली बच्चों ने घेरी डीईओ की गाड़ी, रोड जाम कर की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार में स्कूली बच्चों ने घेरी डीईओ की गाड़ी, रोड जाम कर की नारेबाजी
हिसार व नलवा विधायक के अनुरोध पर गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल में शिफ्ट का समय बदलने के बाद बुधवार को विद्यार्थियों ने बुधवार को स्कूल गेट के बाहर रोड जाम जाम कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी विद्यार्थियों ने स्कूल में पहुंचे जिला शिक्षा अधिकारी की गाड़ी का घेराव किया। दोपहर एक से दो बजे तक सड़क पर खड़े होकर नारेबाजी करते हुए आक्रोश जताया।
प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों ने बताया कि कुछ लोगों के राजनीतिक दबाव के चलते विद्यार्थियों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। विद्यार्थियों से पूछे बिना ही उनका समय बदला गया है। नौंवी से बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थी कोचिंग भी जाते हैं। जिसमें कोचिंग का समय शाम का होता है। अगर शाम के समय उनका स्कूल लगेगा तो वह कोचिंग नहीं जा पाएंगे। अधिकतर विद्यार्थियों ने कोचिंग की पूरे साल की फीस भरी हुई है। विद्यार्थियों ने बताया कि पिछले तीन दिन से लगातार विरोध कर रहे हैं। शिक्षकाें की ओर से उनकी बात सुनने की बजाए उन्हें टकराया जा रहा है। वीरवार को जिला शिक्षा अधिकारी स्कूल परिसर पहुंचे ताे उन्होंने डीईओ की गाड़ी का घेराव कर विरोध जताया है। उनकी समस्या का समाधान नहीं किया तो मेन रोड को जाम करेंगे। विद्यार्थियों ने कहा कि हरियाणा विद्यालय निदेशक की ओर से दोहरी पारी के सभी स्कूलों में सुबह की पारी में सीनियर तथा शाम की पारी में प्राइमरी का स्कूल लगता है। यहां शिक्षा विभाग के अधिकारी राजनीतिक दबाव में नियमों को तोड़ रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।