Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Three friends riding a motorcycle killed in a collision with a car near Anipura village on Delhi Road in Hansi.
{"_id":"6a129fb35b407c40240a430c","slug":"video-three-friends-riding-a-motorcycle-killed-in-a-collision-with-a-car-near-anipura-village-on-delhi-road-in-hansi-2026-05-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"हांसी में दिल्ली रोड गांव अनीपुरा के समीप कार की टक्कर से बाइक सवार 3 दोस्तों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी में दिल्ली रोड गांव अनीपुरा के समीप कार की टक्कर से बाइक सवार 3 दोस्तों की मौत
हांसी के अनीपुरा गांव के पास दर्दनाक कार की टक्कर से बाइक सवार तीन दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक गाड़ी से टकराने के बाद काफी दूर जाकर गिरी और तीनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। तीनों मृतक हांसी के जिले के भाटला गांव के निवासी थे। मृतकों के घरों में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने मौके पहुंचकर पूरे मामले की जांच कर रही है।
अनीपुरा गांव के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां एक पल में उजाड़ दीं। मृतकों की पहचान भाटला गांव निवासी राजेश (45), धर्मबीर (40) और अशोक (35) के रूप में हुई है। राजेश दो बेटों के पिता थे, जबकि धर्मबीर अपने पीछे दो बेटियां और एक बेटा छोड़ गए हैं। वहीं अशोक अविवाहित थे। हादसे के बाद गांव में शोक की लहर फैल गई। इतना बड़ा हादसा अचानक होने पर मृतकों के परिवार में सदमे का माहौल है।
मृतकों के परिजनों ने बताया कि उन्हें सुबह करीब 9 बजे हादसे की सूचना मिली। तीनों बाईक पर किसी काम से घर से निकले थे, लेकिन रास्ते में रात 2 बजे यह दर्दनाक हादसा हो गया। परिजनों का कहना है कि यह हादसा बेहद दर्दनाक था। अचानक हुई इस घटना से पूरा परिवार गहरे सदमे में है। इस तरह तीन परिवारों में हुए हादसे के कारण पूरे गांव में शोक का माहौल बना हुआ है। परिजनों ने प्रशासन से मांग की है कि पुलिस पूरे मामले की निष्पक्ष तरीके से जांच करे, ताकि हादसे के वास्तविक कारण सामने आ सकें।
सदर थाना के जांच अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि तीनों युवक भाटला गांव के निवासी थे और गाड़ी से टक्कर लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पूरे मामले की जांच जारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।