{"_id":"6a60c8557adc5daa2b053e92","slug":"video-the-team-from-government-school-sehalanga-secured-the-top-spot-in-the-under-19-kabaddi-competition-held-in-jhajjar-2026-07-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर: अंडर-19 कबड्डी प्रतियोगिता में राजकीय विद्यालय सेहलंगा की टीम रही अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर: अंडर-19 कबड्डी प्रतियोगिता में राजकीय विद्यालय सेहलंगा की टीम रही अव्वल
झज्जर के साल्हावास खंड मातनहेल में चल रही दूसरे दिन की खेलकूद प्रतियोगिताएं पीएम श्री राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल लडायन में करवाई गई। प्रतियोगिता के दूसरे दिन खो-खो, कबड्डी, वालीबाॅल, शतरंज व योगा के मुकाबले करवाए गए। खंड मातनहेल के शारीरिक शिक्षक संघ के प्रधान जयप्रकाश जाखड़ ने बताया कि खो-खो अंडर-19 में जेएसएम स्कूल बिरोहड़ पहले, आरईडी स्कूल छुछकवास दूसरे, अंडर-17 में आरईडी स्कूल पहले, एचडी स्कूल बिरोहड़ दूसरे, अंडर-14 में वीडी स्कूल बहु पहले, आरईडी स्कूल के खिलाड़ी दूसरे स्थान पर रहे।
वॉलीबॉल अंडर-19 में एचडी स्कूल बिरोहड़ पहले, आरईडी स्कूल के खिलाड़ी दूसरे, अंडर-17 में एचडी स्कूल पहले, वीडी स्कूल बहु के खिलाड़ी दूसरे, अंडर-14 में एचडी स्कूल पहले, आरईडी स्कूल के खिलाड़ी दूसरे स्थान पर रहे। कबड्डी अंडर-19 में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेहलंगा पहले, वीडी स्कूल बहु दूसरे, अंडर-17 में पीएम श्री स्कूल लडायन पहले, सर्वोदय स्कूल खानपुर दूसरे, अंडर-14 में भी पीएम श्री स्कूल लडायन की टीम पहले, सर्वोदय खानपुर दूसरे स्थान पर रहा।
योग अंडर-19 में निखिल एमडी स्कूल गोरिया पहले, तन्मय आरईडी स्कूल दूसरे, अंडर-17 में आशीष राजकीय उच्च विद्यालय अकहेड़ी पहले, देवव्रत आरईडी स्कूल दूसरे, अंडर-14 में गर्व एमडी स्कूल गोरिया पहले, हेमंत दूसरे स्थान पर रहे। बास्केटबॉल प्रतियोगिता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झामरी में आयोजित हुई, जिसमें अंडर-19 में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय स्कूल झामरी की टीम पहले, जीडी गोयंका मारोत दूसरे, अंडर-17 में लिटिल फ्लावर स्कूल बहु पहले, वीडी स्कूल दूसरे, अंडर-14 में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झामरी पहले, श्रीराम पब्लिक स्कूल झामरी दूसरे स्थान पर रहे।
इस अवसर पर बिंटू कुमार, मनोज कुमार, संजय कुमार, सुरेश कुमार, धर्मवीर सिंह,रेखा रानी, सुनीता देवी, पूनम देवी, जय कवार, जय भगवान, बिजेंद्र सिंह, विनोद कुमार मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।