Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Karnal News
›
Storytelling is not just a means of entertainment, but a medium for introspection and purification of the mind: Neha Saraswat
{"_id":"69aab37af28164da5504c662","slug":"video-storytelling-is-not-just-a-means-of-entertainment-but-a-medium-for-introspection-and-purification-of-the-mind-neha-saraswat-2026-03-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"कथा केवल मनोरंजन का साधन नहीं है, बल्कि आत्ममंथन और मन के शुद्धिकरण का माध्यम है: नेहा सारस्वत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कथा केवल मनोरंजन का साधन नहीं है, बल्कि आत्ममंथन और मन के शुद्धिकरण का माध्यम है: नेहा सारस्वत
प्राचीन शिव मंदिर फुसगढ़ और समस्त ग्रामीणों की ओर से छठ पूजा मैदान, उत्तम नगर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में प्रवचन करते हुए देवी नेहा सारस्वत ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा सुनने का सौभाग्य बहुत कम लोगों को प्राप्त होता है। यह केवल एक जन्म का नहीं, बल्कि अनंत जन्मों के पुण्यों का फल है कि मनुष्य को कथा श्रवण का अवसर मिलता है।
उन्होंने कहा कि जब भी जीवन में अवसर मिले, इस भक्ति रुपी सागर में श्रद्धा की डुबकी अवश्य लगानी चाहिए। कथा केवल मनोरंजन का साधन नहीं है, बल्कि आत्ममंथन और मन के शुद्धिकरण का माध्यम है। जो लोग केवल मनोरंजन की भावना से कथा में आते हैं, वे इसके वास्तविक महत्व को नहीं समझ पाते और पाप के भागीदार बन जाते है।
देवी नेहा सारस्वत ने आगे कहा कि हमें प्रतिदिन गोवंश की पूजा करनी चाहिए और उन्हें चारा खिलाना चाहिए। इससे घर-परिवार में सुख, शांति और समृद्धि का वास होता है तथा सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इस अवसर पर पार्षद पप्पु लाठर, जगमाल लाठर, कुलविंद्र पूनिया, नवीन पूनिया, सुनील ताठर, अमित पूनिया और अंकित के साथ अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।