Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Kurukshetra News
›
Hundreds of female teachers from across the state arrived in Kurukshetra, demanding the implementation of the High Court's verdict.
{"_id":"6a538805ce721709b008c0eb","slug":"video-hundreds-of-female-teachers-from-across-the-state-arrived-in-kurukshetra-demanding-the-implementation-of-the-high-courts-verdict-2026-07-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"प्रदेशभर से कुरुक्षेत्र पहुंचीं सैकड़ों अध्यापिकाएं, हाईकोर्ट के फैसले लागू करने की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेशभर से कुरुक्षेत्र पहुंचीं सैकड़ों अध्यापिकाएं, हाईकोर्ट के फैसले लागू करने की उठाई मांग
अतिथि अध्यापकों के नियमितीकरण की मांग को लेकर रविवार को प्रदेशभर से सैकड़ों महिला अतिथि अध्यापिकाएं कुरुक्षेत्र पहुंचीं और शहर में प्रदर्शन कर सरकार से हाईकोर्ट के फैसले लागू करने की मांग की। प्रदर्शन से पहले लघु सचिवालय में सभा आयोजित की गई, जिसमें वक्ताओं ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय और पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के फैसलों के बावजूद सरकार नियमितीकरण की प्रक्रिया शुरू नहीं कर रही है।
सभा की अध्यक्षता महिला विंग की राज्य प्रधान पूनम कुमारी ने की। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सरकारी स्कूलों में कार्यरत अतिथि अध्यापक वर्ष 2014 की नियमितीकरण नीति की सभी शर्तें पूरी करते हैं। इसके बावजूद उन्हें नियमित नहीं किया जा रहा है। उन्होंने मांग की कि सभी पात्र अतिथि अध्यापकों को नियमित कर जून 2014 से सभी सेवा लाभ दिए जाएं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।