{"_id":"6a79cae624a1b65376017197","slug":"video-narnaul-employees-protest-against-electricity-privatization-three-day-strike-begins-today-2026-08-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल: बिजली निजीकरण के विरोध में कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन, आज से तीन दिवसीय हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल: बिजली निजीकरण के विरोध में कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन, आज से तीन दिवसीय हड़ताल
नारनौल। बिजली कर्मचारी व अधिकारी सांझा संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर सोमवार को कार्यकारी अभियंता कार्यालय में कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अध्यक्षता एचएसईबी के सचिव सुभाष रोहिल्ला ने की व मंच संचालन हनुमान प्रकाश यादव ने किया। डिप्लोमा इंजीनियर के प्रधान सत्यपाल ने कहा कि सरकार ऊर्जा क्षेत्र को निजीकरण के जरिए बंद करने पर आमादा है। कर्मचारियों की मुख्य मांगों को अनदेखा कर सरकार सिर्फ अपने चहेतों को फायदा पहुंचाना चाहती है। इसलिए सरकार से हमारी मांग है कि 16 वर्षों से लंबित आमजन व कर्मचारी हितैषी मांगों को माना जाए। एचएसईबी के सचिव सुभाष रोहिल्ला ने कहा कि केंद्रीय कमेटी के शीर्ष नेतृत्व की सरकार के प्रतिनिधियों से बातचीत जारी है। यदि सरकार ने गुरुग्राम व फरीदाबाद के निजीकरण का फैसला वापस नहीं लिया तो पूरे हरियाणा के बिजली कर्मचारी 11, 12 व 13 अगस्त को हड़ताल पर रहेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।