{"_id":"6a0c2f13a9b6684b7f0e781a","slug":"video-shopkeepers-submitted-a-memorandum-to-the-sdm-2026-05-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"महेंद्रगढ़: दुकानों में घुस रहा दूषित पानी, दुकानदारों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेंद्रगढ़: दुकानों में घुस रहा दूषित पानी, दुकानदारों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
गांव रिवास स्थित पुल के पास पानी निकासी न होने के कारण दूषित पानी दुकानों में भर रहा है। इसको लेकर दुकानदारों का गुस्सा सोमवार को सातवें आसमान पर रहा और समाजसेवी बलवान फौजी की अगुवाई में दुकानदारों ने एसडीएम योगेश सैनी को ज्ञापन सौंपा।
बलवान फौजी ने बताया कि पुल के नीचे दूषित पानी निकासी के लिए दो नाले बनाए गए हैं, लेकिन दोनों ही अवरूद्ध हो चुके हैं और इससे पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। आलम यह है कि पानी अब दुकानों के आगे एकत्र हो रहा है और अधिक पानी आने पर दुकानों में घुस रहा है। इससे दुकानदारों को काफी परेशानी हो रही है। साथ ही राहगीरों के लिए आवागमन का रास्ता बंद हो गया है और मुश्किल से रास्ता पार करना पड़ रहा है। दूषित पानी एकत्र होने से मच्छर जनित बीमारी होने फैलने का अंदेशा बना हुआ है। उन्होंने पहले भी अधिकारियों को इस संबंध में अवगत कराया है, लेकिन अभी तक कार्रवाई नहीं हुई। मंगलवार को सभी दुकानदार बलवान फौजी के नेतृत्व में लघु सचिवालय पहुंचे और एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर अपनी समस्या से अवगत कराया। इसके बाद एसडीएम योगेश सैनी ने सीवर एसडीओ को जल्द सफाई कराने का निर्देश दिए और दुकानदारों को समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान मनोहरलाल, जीत सिंह, कर्णसिंह, वासुदेव, सोनू, जोगेंद्र, लालचंद, कालूराम, जयसिंह, भीमसिंह आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।