{"_id":"697f6c2a20a647db290062a5","slug":"video-elderly-man-dies-after-being-hit-by-a-train-2026-02-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"पानीपत: भैंस को बचाने के चक्कर में ट्रेन की चपेट में आए बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत: भैंस को बचाने के चक्कर में ट्रेन की चपेट में आए बुजुर्ग की मौत
अंबाला-दिल्ली रेल लाइन पर फरीदपुर टीडीआई पुल के पास शनिवार को चरते हुए भैंस ट्रेन के सामने आ गई। जिसे देखकर गुरदयाल (63) ने पूंछ पकड़ कर भैंस को बचाने का प्रयास किया लेकिन तेज रफ्तार ट्रेन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, ट्रेन की चपेट में आने से भैंस की भी मौत हो गई। जीआरपी थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की।
हादसा शनिवार शाम को करीब साढ़े छह बजे फरीदपुर के पास अंबाला दिल्ली अप लाइन पर हुआ। फरीदपुर के हरदीप ने बताया कि उनके पिता गुरदयाल शनिवार को भैंस चराने के लिए रेल लाइन के पास गए थे। करीब साढ़े छह बजे चरते हुए भैंस लाइन र पहुंच गई। उसी समय अंबाला की ओर से लाइन ट्रेन आ गई। भैंस को लाइन के बीच में देखकर उनके पिता ने भैंस की पूंछ पकड़ कर लाइन से नीचे खींचने का प्रयास किया। लेकिन भैंस आगे बढ़ गई और ट्रेन ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में उनके पिता व उनकी भैंस की मौके पर ही मौत हो गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।