{"_id":"69a41a0ba49c86a89d053857","slug":"video-laborer-hit-by-truck-in-panipat-2026-03-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"पानीपत में ट्रक ने मजदूर को मारी टक्कर, हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाना सेक्टर 13-17 क्षेत्र में सुबह मजदूरी के इंतजार में खड़े मजदूर आरिफ (55) को गलत दिशा में आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में आरिफ की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर मौजूद अन्य साथियों ने ट्रक चालक को पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन वह ट्रक को छोड़कर भाग गया। पुलिस ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है। परिजनों की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली।
मूल रूप से बिहार के पूर्णिया जिले के रहने वाले मोहम्मद मुजाहिर ने बताया कि उनके ताऊ का बेटा आरिफ पानीपत के नूरवाला में रहकर मजदूरी करते थे। उनके छह बच्चे हैं। जिनमें चार बेटी और दो बेटे हैं। सुबह मजदूरी के लिए वह नूरवाला बस स्टैंड पर खड़े थे। उसी समय आरिफ डिवाइडर को पार कर दूसरी साइड आने लगा तो गलत साइड से आ रहे ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। ट्रक का पीछे वाला पहिया उनके ऊपर से गुजर गया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।