{"_id":"6a1c02025d4e86ee38032e7d","slug":"video-dentists-from-across-the-state-learned-to-fabricate-artificial-jaws-in-rohtak-2026-05-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोहतक में प्रदेश के दंत चिकित्सकों ने सीखा कृत्रिम जबड़ा बनाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक में प्रदेश के दंत चिकित्सकों ने सीखा कृत्रिम जबड़ा बनाना
रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 03:12 PM IST
Link Copied
दंत विज्ञान स्नातकोत्तर संस्थान (पीजीआडीएस) में रविवार को दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। संस्थान में दंत चिकित्सकों को प्राकृतिक जबड़ा बनाने की जानकारी दी गई। कार्यशाला में प्रदेश के विभिन्न जिलों से 155 चिकित्सकों ने पंजीकरण कराया है।
दंत महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. मनु राठी ने कहा कि संस्थान में कृत्रिम जबड़ा बनाने का काम किया जा रहा है। इसके अलावा नाक, कान, होंठ, गला, पसलियां व अन्य कृत्रिम अंग बनाए जा रहे हैं। इससे मरीजों को बेहतर इलाज व राहत मिल पा रही है। प्रदेश के दंत चिकित्सकों को यही तकनीक सिखाई जा रही है।
इससे वह अपने यहां कृत्रिम अंग बना कर मरीजों को राहत पहुंचा सकेंगे। इसके अलावा संस्थान में एआई तकनीक का भी बेहतर उपयोग किया जा रहा है। इससे मरीजों का इलाज आसान हुआ है। नई तकनीक के जरिए बुजुर्ग मरीज को घर बैठे सलाह दी जा रही है। इसके लिए चैट बॉक्स के जरिए मरीजों से संपर्क किया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।