{"_id":"69a17241b80ac092b00ad9e4","slug":"video-bjps-protest-rally-against-toll-hike-in-bilaspur-memorandum-submitted-to-deputy-commissioner-2026-02-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर में टोल बढ़ोतरी के खिलाफ भाजपा की रोष रैली, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर में टोल बढ़ोतरी के खिलाफ भाजपा की रोष रैली, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
प्रदेश सरकार की ओर से टोल दरों में की गई बढ़ोतरी के विरोध में शुक्रवार को भाजपा ने विधायक रणधीर शर्मा के नेतृत्व में जोरदार रोष रैली निकाली। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए टोल वृद्धि को तुरंत वापस लेने की मांग उठाई। रैली शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए उपायुक्त कार्यालय पहुंची, जहां भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि टोल दरों में बेतहाशा वृद्धि से आम जनता, ट्रांसपोर्टरों और व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। विधायक रणधीर शर्मा ने कहा कि प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों के लोगों को पहले ही आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अब टोल दरों में वृद्धि से उनका आना-जाना और महंगा हो जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि कमर्शियल वाहनों पर एंट्री टैक्स और टोल में बढ़ोतरी से ट्रांसपोर्टरों को सीधा नुकसान होगा, जिसका असर रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतों पर पड़ेगा और महंगाई बढ़ेगी। उन्होंने यह भी कहा कि बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटकों पर अतिरिक्त बोझ पड़ने से पर्यटन उद्योग प्रभावित होगा, जिससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था पर नकारात्मक असर पड़ेगा। भाजपा ने मांग की कि जनहित को ध्यान में रखते हुए सरकार टोल वृद्धि का निर्णय तुरंत वापस ले।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।