{"_id":"6a3cf94f978da196d206c550","slug":"video-kullu-sda-allowance-scheme-application-closure-protest-memorandum-2026-06-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"Kullu: एसडीए अलाउंस योजना के आवेदन बंद करने के फैसले का विरोध, एडीएम के माध्यम से सरकार को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu: एसडीए अलाउंस योजना के आवेदन बंद करने के फैसले का विरोध, एडीएम के माध्यम से सरकार को सौंपा ज्ञापन
Ankesh Dogra
Updated Thu, 25 Jun 2026 03:17 PM IST
Link Copied
हिमाचल प्रदेश में संचालित एसडीए अलाउंस योजना के लिए किए जाने वाले आवेदन को बिना पूर्व सूचना बंद किए जाने के निर्णय के खिलाफ स्किल डेवलपमेंट एसोसिएशन (एसडीए) जिला कुल्लू ने आवाज बुलंद की है। एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष मनोहर लाल की अगुवाई में अतिरिक्त उपायुक्त अश्वनी कुमार से मुलाकात कर उपायुक्त के माध्यम से प्रदेश सरकार को ज्ञापन सौंपा और योजना को पुनः बहाल करने तथा फैसले पर पुनर्विचार करने की मांग उठाई। एसोसिएशन ने कहा कि प्रदेशभर में संचालित करीब 500 एसडीए केंद्रों से 25 से 26 हजार विद्यार्थी जुड़े हुए हैं, जबकि हजारों कर्मचारियों और उनके परिवारों की आजीविका भी इस योजना पर निर्भर है। ऐसे में योजना को अचानक बंद किए जाने से बड़े स्तर पर बेरोजगारी और आर्थिक संकट पैदा होने की आशंका है। उन्होंने सरकार से योजना को बंद करने के बजाय इसे और अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने के लिए नए मानदंड लागू करने तथा गरीब एवं जरूरतमंद विद्यार्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए एसडीए योजना को जारी रखने की मांग की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।