{"_id":"6a3cfd7e13a8b2d0e1065e98","slug":"video-raghunathpur-jal-vihar-utsav-nirjala-ekadashi-kullu-2026-06-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"Kullu: एकादशी पर रघुनाथपुर में मनाया गया जल विहार उत्सव, भगवान रघुनाथ ने दिए भक्तों को दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu: एकादशी पर रघुनाथपुर में मनाया गया जल विहार उत्सव, भगवान रघुनाथ ने दिए भक्तों को दर्शन
Ankesh Dogra
Updated Thu, 25 Jun 2026 03:35 PM IST
Link Copied
जिला कुल्लू के मुख्यालय रघुनाथपुर में एकादशी के दिन भगवान रघुनाथ के सम्मान में जल विहार उत्सव मनाया गया। भगवान रघुनाथ ने जल में स्नान कर अपने भक्तों को भी दर्शन दिए। इस दौरान भगवान रघुनाथ के छड़ीबरदार महेश्वर सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे और श्रद्धालुओं के द्वारा दिन भर भजन कीर्तन का आयोजन किया। भगवान रघुनाथ के मंदिर में पुजारी द्वारा भगवान रघुनाथ, हनुमान, शालिग्राम सहित अन्य सभी मूर्तियों को स्नान कर उनका श्रृंगार किया गया। इस जल विहार उत्सव के बाद बच्चों ने भी पानी के साथ खूब मस्ती की। वहीं, इसको लेकर भगवान रघुनाथ के छड़ी बरदार महेश्वर सिंह ने बताया कि भगवान रघुनाथ के मंदिर में जल विहार भी एक मुख्य उत्सवों में शामिल है। इसके अलावा भगवान रघुनाथ के मंदिर में दशहरा, बसंत,अन्नकूट, वन विहार भी मुख्य उत्सवों की तरह बनाए जाते हैं। भगवान रघुनाथ को जलविहार उत्सव के दिन उनके गर्भ ग्रह से बाहर निकाला जाता है और जलविहार में स्नान करने के बाद भगवान रघुनाथ वापस अपने गर्भ गृह में विराज जाते हैं। जल विहार में प्रयोग में ले जाने वाले जल को लोग चरण अमृत के तौर पर ले जाते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।