{"_id":"6a3664f614ee761aaf040cce","slug":"video-culvert-turns-into-a-problem-water-from-four-drains-diverted-towards-sain-mohalla-2026-06-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: सैण में कलवर्ट बना मुसीबत, चार नालों का पानी सैण मोहल्ले की ओर मोड़ा, बरसात में फिर खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: सैण में कलवर्ट बना मुसीबत, चार नालों का पानी सैण मोहल्ले की ओर मोड़ा, बरसात में फिर खतरा
पिछली बरसात के गहरे जख्मों से अभी मंडी शहर उभर भी नहीं पाया था कि हालिया तीन दिनों की बारिश ने स्थानीय निवासियों को फिर से दहशत के साये में जीने पर मजबूर कर दिया है। प्रशासनिक चूक और ड्रेनेज सिस्टम की गंभीर खामियों का खामियाजा आज यहां की जनता भुगत रही है। सैण मोहल्ला में मरम्मत का कार्य तो हुआ है, लेकिन बीर चौक पर कलवर्ट डालकर पानी का रुख मोहल्ले की ओर मोड़ना गले की फांस बन गया है। ऊपर नालियों की चौड़ाई चार से छह फीट है, जो नीचे आकर महज डेढ़ फीट रह जाती हैं, इस गलत खाके के कारण हर बारिश में पानी ओवरफ्लो होकर सीधे लोगों के घरों में घुस रहा है। इसके अलावा, गणपति सड़क, छोआ और मट नाले का चौतरफा पानी भी इसी क्षेत्र में तबाही मचाता है। वहीं दूसरी ओर, जोनल अस्पताल के समीप पिछले साल आए मलबे को पूरी तरह साफ नहीं किया गया है, जिससे नाले में रुका मलबा आने वाली मानसून में बड़ी आपदा को न्योता दे रहा है। प्रशासन की इन पुरानी गलतियों के कारण मंडीवासी हर साल भारी नुकसान झेलने को मजबूर हैं और अब एक स्थायी समाधान की गुहार लगा रहे हैं। उधर, नगर निगम के आयुक्त रोहित राठौर ने बताया कि नगर निगम की ओर से नालियों को खुलवाने का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है। साथ ही मलबा हटाने के लिए भी विभिन्न स्थानों पर जेसीबी लगाई गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।