Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Mandi News
›
Mandi Gulal was thrown in abundance on the Seri stage and people danced with great enthusiasm, Holi festival was celebrated with great joy
{"_id":"69a557f22c310f534a0385c2","slug":"video-mandi-gulal-was-thrown-in-abundance-on-the-seri-stage-and-people-danced-with-great-enthusiasm-holi-festival-was-celebrated-with-great-joy-2026-03-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: सेरी मंच पर जमकर उड़ा गुलाल और जमकर नाचे लोग, हर्षोल्लास से मनाया गया होली पर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: सेरी मंच पर जमकर उड़ा गुलाल और जमकर नाचे लोग, हर्षोल्लास से मनाया गया होली पर्व
Ankesh Dogra
Updated Mon, 02 Mar 2026 02:57 PM IST
Link Copied
छोटी काशी मंडी में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली का त्योहार बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस बार भी होली का सामूहिक आयोजन सेरी मंच पर हुआ जिसमें हजारों की संख्या में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। यहां होली के आयोजकों द्वारा लोगों के लिए डीजे आदि का प्रबंध किया गया था जहां लोगों ने जमकर गुलाल भी उड़ाया और जी भरकर नाचे भी। सुबह करीब दसे बजे से दोहपर दो बजे यह भव्य आयोजन हुआ जिसमें सभी ने शिरकत की। पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी, डीसी मंडी अपूर्व देवगन और एसपी मंडी विनोद कुमार सहित अन्य गणमान्य लोगों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई और सभी को होली की बधाई दी। इस भारी भरकम भीड़ को मैनेज करने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात रहा। क्यूआरटी की टीमें भीड़ के अंदर पूरी तत्परता से डटी रही। वहीं, दूसरी तरह राज माधव राय मंदिर में भी भगवान श्री कृष्ण को होली लगाने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। बता दें कि राज माधव राय को मंडी रियासत का राजा कहा जाता है और भक्त इनके दरबार में आकर इन्हें गुलाल लगाकर मंगलकामनाएं मांगते हैं। दोपहर दो बजे के बाद राज माधव राय की पालकी के साथ ही छोटी काशी का होली का यह त्यौहार संपन्न हुआ। बता दें कि छोटी मंडी में होली के त्यौहार को हमेशा से ही एक दिन पहले मनाने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। इसलिए यहां होली का त्यौहार हमेशा ही एक दिन पहले मनाया जाता है। लोग इस त्यौहार को पूरे हर्षोल्लास के साथ मना सकें, इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा स्थानीय अवकाश भी घोषित किया जाता है। स्थानीय निवासी संतोष सचदेवा, डॉ. दिनेश ठाकुर, कनव, दिनेश शर्मा, राज बिहारी कृष्ण दास और ऋषभ शर्मा ने बताया कि इस त्यौहार को लेकर उनके खासा उत्साह रहता है। लोग वर्ष भर इस त्यौहार का इंतजा करते हैं और इसे पूरे जोश के साथ मनाते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।