{"_id":"69e9a5a3001374123806a6db","slug":"video-mandi-neerja-kumari-stakes-her-claim-for-the-sari-district-council-ward-demand-for-bjp-ticket-intensifies-2026-04-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: नीरजा कुमारी ने जिलापरिषद वार्ड सरी से ठोकी दावेदारी, भाजपा से टिकट की मांग तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: नीरजा कुमारी ने जिलापरिषद वार्ड सरी से ठोकी दावेदारी, भाजपा से टिकट की मांग तेज
Ankesh Dogra
Updated Thu, 23 Apr 2026 10:22 AM IST
धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जिलापरिषद वार्ड सरी से चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में नीरजा कुमारी ने भाजपा से अपनी दावेदारी पेश कर सियासी माहौल को और गर्म कर दिया है। नीरजा कुमारी अपने समर्थकों के साथ भाजपा मंडल कार्यालय धर्मपुर पहुंचीं, जहां उन्होंने मंडलाध्यक्ष लेखराज ठाकुर के माध्यम से पार्टी हाईकमान को अपना आवेदन सौंपा। इस दौरान उन्होंने पार्टी नेतृत्व से आग्रह किया कि उन्हें आगामी जिला परिषद चुनाव में उम्मीदवार बनाया जाए, ताकि वह क्षेत्र की जनता की सेवा कर सकें। नीरजा कुमारी ने कहा कि वह लंबे समय से क्षेत्र में सामाजिक कार्यों से जुड़ी रही हैं और जनता की समस्याओं को भली-भांति समझती हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि यदि पार्टी उन्हें मौका देती है, तो वह पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करेंगी। उन्होंने कहा कि सरी वार्ड में अभी भी कई मूलभूत सुविधाओं की कमी है, जिन्हें दूर करने के लिए वह प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे के विकास को अपनी प्राथमिकताओं में शामिल बताया। इस अवसर पर उनके साथ आए समर्थकों ने भी जोरदार तरीके से उनकी दावेदारी का समर्थन किया और पार्टी नेतृत्व से उन्हें टिकट देने की मांग उठाई। भाजपा मंडलाध्यक्ष लेखराज ठाकुर ने आवेदन प्राप्त करने की पुष्टि करते हुए कहा कि सभी दावेदारों के आवेदन पार्टी के उच्च नेतृत्व को भेजे जा रहे हैं और अंतिम निर्णय पार्टी द्वारा तय मानकों के आधार पर लिया जाएगा।
धर्मपुर क्षेत्र में जिला परिषद चुनाव को लेकर इस तरह की दावेदारियों से राजनीतिक गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं, जिससे आने वाले दिनों में मुकाबला और भी रोचक होने की संभावना जताई जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।