{"_id":"6a2e68ba37a39951d20f9a47","slug":"video-mandi-proceedings-of-the-saranahuli-fair-of-deity-kamrunag-commence-with-the-arrival-of-devotees-2026-06-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: श्रद्धालुओं की हाजिरी के साथ देव कमरुनाग के सरानाहुली मेले के कारज शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: श्रद्धालुओं की हाजिरी के साथ देव कमरुनाग के सरानाहुली मेले के कारज शुरू
Ankesh Dogra
Updated Sun, 14 Jun 2026 02:09 PM IST
Link Copied
श्रद्धालुओं की हाजिरी के साथ बड़ा देव कमरुनाग के ऐतिहासिक सरानाहुली मेले के कारज शुरू हो गए हैं। रविवार, सोमवार और मंगलवार को बड़ा देव कमरुनाग का ऐतिहसिक सरानाहुली मेला श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा और बच्चों के मुंडन संस्कार किए जाएंगे। इसके साथ देवता की पवित्र झील में लोग मन्नत पूरी होने पर सोना, चांदी, नकदी और जेवरात अर्पित करेंगे। देवता कमेटी के साथ स्थानीय प्रशासन और कांढी कमरुनाग पंचायत ने सरानाहुली मेले की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। लोगों की सुरक्षा से लेकर स्वास्थ्य और कानून सम्बन्धी सारी जिमेवारी स्थानीय प्रशासन की रहेगी। इस बार बड़ा देव कमरुनाग का सरानाहुली मेला 14 से 16 जून तक मनाया जा रहा है। एसएचओ देवराज ने बताया कि मेला स्थल पर पुलिस के 70 जवान कानून व्यवस्था का जिम्मा सम्भालेंगे और लोगों की स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए कमरुनाग झील के मेडिकल स्टाल लगाया गया है। उन्होंने बताया कि अगर अचानक कोई ज्यादा बीमार हो गया तो कमरुनाग मंदिर की सड़क पर मिनी एम्बुलेंस तैनात कर दी गई है। उधर कमरुनाग देवता कमेटी ने कमरुनाग मंदिर परिसर को दुल्हन की तरह सजाया है। देवता के मंदिर को इस बार बाहर से फूलों से सजाया गया है। मेला स्थल पर सीसीटीवी कैमरा लगाए गए है। देवता के गूर बोधराज और उनकी देवलू टीम कमरुनाग मन्दिर पहुंच गई है। कमरुनाग मेले को लेकर प्रदेश भर में देवता के भक्तों में भारी उत्साह है। देवता के गूर बोधराज ने बताया कि कमरुनाग मन्दिर में श्रद्धालु पहुंचना शुरू हो गए है। एसएचओ देवराज ने बताया कि मेले में कानून व्यवस्था चाक चौबंद रहेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।