{"_id":"69fb2e64e50e67051205a4f8","slug":"video-villagers-anger-erupts-over-road-closed-for-11-months-memorandum-submitted-to-ani-sdm-under-the-leadership-of-the-mla-2026-05-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: 11 महीने से बंद सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, विधायक के नेतृत्व में एसडीएम आनी को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: 11 महीने से बंद सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, विधायक के नेतृत्व में एसडीएम आनी को सौंपा ज्ञापन
आनी उपमंडल की ग्राम पंचायत देऊठी में करीब 11 महीनों से बंद पड़ी गुगरा से कुटवा सड़क को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा अब खुलकर सामने आने लगा है। समस्या के समाधान की मांग को लेकर स्थानीय विधायक लोकेंद्र कुमार के नेतृत्व में ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल एसडीएम आनी लक्ष्मण सिंह कनेट से मिला और उन्हें ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क लंबे समय से बंद होने के कारण क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्कूली बच्चों, बुजुर्गों, मरीजों, किसानों और कर्मचारियों की आवाजाही पूरी तरह प्रभावित हो चुकी है। आपातकालीन स्थिति में मरीजों को अस्पताल पहुंचाना बेहद मुश्किल हो गया है और लोगों को कई किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर होना पड़ रहा है। प्रतिनिधिमंडल ने विशेष रूप से आने वाले सेब सीजन को लेकर भी चिंता जताई। उनका कहना है कि देऊठी पंचायत के अधिकांश लोग बागवानी पर निर्भर हैं और यदि समय रहते सड़क बहाल नहीं हुई तो किसान बागवानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। सेब सहित अन्य कृषि उत्पादों की ढुलाई प्रभावित होगी, जिससे लोगों की आजीविका पर गंभीर असर पड़ेगा। वहीं, एसडीएम ने भी संबंधित विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश देने का भरोसा दिलाया। हालांकि ग्रामीणों ने साफ चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सड़क बहाल नहीं की गई तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।