{"_id":"6a79d6a1a594b5b87a0f038a","slug":"video-a-challenging-path-connected-the-village-a-road-of-hope-was-paved-with-contributions-of-rs500-each-2026-08-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: मुश्किल राह ने गांव को जोड़ा, 500-500 रुपये से पक्की हुई उम्मीद की सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: मुश्किल राह ने गांव को जोड़ा, 500-500 रुपये से पक्की हुई उम्मीद की सड़क
जब बरसात में रास्ता बंद हो या दलदल बन जाए और किसी बीमार व्यक्ति को घर से अस्पताल तक ले जाना भी चुनौती बन जाए, तो समस्या का समाधान केवल इंतजार से नहीं निकलता। ग्राम पंचायत सलानी कटोला के मोहलिया जामनवाला गांव के ग्रामीणों ने इसी सोच के साथ अपनी वर्षों पुरानी परेशानी को दूर करने के लिए खुद पहल की। ग्रामीणों ने एकजुट होकर न केवल धन जुटाया, बल्कि श्रमदान कर संपर्क सड़क के करीब 50 मीटर हिस्से को पक्का कर दिया। गांव की करीब 250 मीटर संपर्क सड़क का यह हिस्सा हर साल बरसात में कीचड़ और फिसलन सहित बंद होने से परेशानी का कारण बनता था। बारिश के दिनों में यहां से पैदल निकलना भी मुश्किल हो जाता था। सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को होती थी। समस्या को देखते हुए ग्रामीणों ने आपस में सहयोग से सड़क सुधारने का निर्णय लिया। इसके बाद हर घर से 500 रुपये की राशि एकत्रित की गई। इस धनराशि से सीमेंट, गटका और अन्य निर्माण सामग्री खरीदी गई। इसके साथ ही करीब 25 युवाओं और ग्रामीणों ने मौके पर श्रमदान किया। ग्रामीणों की मेहनत से कुछ ही समय में सड़क का करीब 50 मीटर हिस्सा पक्का हो गया। ग्राम पंचायत के वार्ड सदस्य कमल ने बताया कि पक्का किया गया हिस्सा हर वर्ष बरसात में ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बनता था। यहां से निकलना मुश्किल हो जाता था और किसी बीमार व्यक्ति को ले जाने में भी दिक्कत होती थी। उन्होंने कहा कि समस्या को देखते हुए ग्रामीणों ने स्वयं पहल की और हर घर से राशि जुटाकर श्रमदान के साथ सड़क को पक्का किया। उन्होंने बताया कि आगे भी सड़क के बाकी हिस्से को इसी तरह सामूहिक सहयोग से सुधारने का प्रयास किया जाएगा। पंचायत प्रधान सपना देवी ने बताया कि इस रास्ते को लेकर ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। ग्रामीणों द्वारा सड़क के कुछ हिस्से को आपसी सहयोग से पक्का करने की जानकारी मिली है, जो सराहनीय पहल है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।