Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Sirmour News
›
major accident occurred at the Yamuna Ghat in Paonta Sahib; three youths, including two brothers, drowned while bathing
{"_id":"68d253af70ff576f050f9776","slug":"video-major-accident-occurred-at-the-yamuna-ghat-in-paonta-sahib-three-youths-including-two-brothers-drowned-while-bathing-2025-09-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"पांवटा के यमुनाघाट पर बड़ा हादसा, स्नान करते दो सगे भाइयों सहित तीन युवक डूबे, सर्च अभियान जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांवटा के यमुनाघाट पर बड़ा हादसा, स्नान करते दो सगे भाइयों सहित तीन युवक डूबे, सर्च अभियान जारी
हिमाचल प्रदेश के सिरमाैर जिले के पांवटा साहिब के यमुनाघाट में बड़ा हादसा हुआ है। घाट पर स्नान करते दो सगे भाइयों सहित तीन युवक यमुना में डूब गए। तीन शिलाई क्षेत्र के ग्वाली गांव के बताए जा रहे हैं। सूचना मिलने पर एसडीएम गुंजीत सिंह चीमा, डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर, तहसीलदार ऋषभ शर्मा व थाना प्रभारी देवी सिंह नेगी समेत स्थानीय गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची। गोताखोरों की ओर से सर्च अभियान चलाया जा रहा है। ग्वाली गांव से कुल देवता की पालकी लेकर ग्रामीण हरिद्वार गंगा स्नान के लिए गए थे। मंगलवार को लौटते वक्त देवता की पालकी के साथ घाट पर स्नान करने पहुंचे थे। इस बीच स्नान करते हुए एक युवक डूबने लगा तो उसे बचाने के लिए दो सगे भाई भी नदी में उतर गए, लेकिन तीनों ही अधिक जलस्तर होने के कारण डूब गए। नदी में डूबे युवकों की पहचान अमित(23) पुत्र जोगी राम, कमलेश( 22 ) पुत्र प्रेम सिंह व रजनीश(20) पुत्र प्रेम सिंह निवासी ग्वाली, शिलाई के रूप में हुई है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि गुरुद्वारा पांवटा साहिब के पास यमुना घाट में डूबते हुए युवकों को दूर तक देखा गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।