{"_id":"6a3d0b341a7a4a66a30d6352","slug":"video-sirmaur-dhageda-pulse-polio-campaign-28-june-98-booths-2026-06-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmour: सिरमौर: स्वास्थ्य खंड धगेड़ा में 28 जून को 98 बूथों पर पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour: सिरमौर: स्वास्थ्य खंड धगेड़ा में 28 जून को 98 बूथों पर पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक
Ankesh Dogra
Updated Thu, 25 Jun 2026 04:34 PM IST
Link Copied
स्वास्थ्य खंड धगेड़ा में पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान के तहत 28 जून को 98 बूथों और 4 ट्रांजिट बूथों पर पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। अभियान की तैयारियों को लेकर वीरवार को नाहन में बीएमओ डॉ. मोनीषा अग्रवाल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में धगेड़ा खंड के चिकित्सा अधिकारी, स्वास्थ्य अधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ), सुपरवाइजर, आशा कार्यकर्ता तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान अभियान को सफल बनाने के लिए सभी कर्मचारियों और कार्यकर्ताओं को उनकी जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। बीएमओ डॉ. मोनीषा अग्रवाल ने बताया कि पल्स पोलियो अभियान 28 से 30 जून तक चलाया जाएगा। पहले दिन 28 जून को निर्धारित बूथों और ट्रांजिट बूथों पर बच्चों को पोलियो की खुराक दी जाएगी। वहीं जो बच्चे किसी कारणवश बूथों तक नहीं पहुंच पाएंगे, उन्हें 29 और 30 जून को स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर दवा पिलाएंगी। उन्होंने बताया कि धगेड़ा ब्लॉक में कुल 12,540 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें 25,076 घरों का दौरा करेंगी, ताकि कोई भी बच्चा पोलियो की दवा से वंचित न रहे। बैठक में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. विनोद सांगल सहित विभाग के अन्य चिकित्सक, अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।