{"_id":"6a5f6f2da7160f42580cde54","slug":"video-video-arshi-sharma-takes-charge-as-deputy-commissioner-of-state-taxes-and-excise-sirmaur-2026-07-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: आर्शी शर्मा ने सिरमाैर के राज्य कर एवं आबकारी उपायुक्त का संभाला कार्यभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: आर्शी शर्मा ने सिरमाैर के राज्य कर एवं आबकारी उपायुक्त का संभाला कार्यभार
नाहन (सिरमौर)। राज्य कर एवं आबकारी विभाग सिरमौर में नव नियुक्त उपायुक्त आर्शी शर्मा ने अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी ईमानदारी, पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विभाग के सभी कार्य निर्धारित अधिनियमों और नियमों के अनुरूप सुनिश्चित किए जाएंगे। इसके लिए विभागीय गतिविधियों की नियमित और प्रभावी मॉनिटरिंग की जाएगी, ताकि कार्यप्रणाली में पारदर्शिता बनी रहे और राजस्व संबंधी लक्ष्यों को समय पर हासिल किया जा सके। आर्शी शर्मा ने कहा कि सरकार के राजस्व में बढ़ोतरी उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगी। राजस्व संग्रहण को सुदृढ़ बनाने, विभागीय व्यवस्था को और अधिक प्रभावी करने तथा नियमों के उल्लंघन पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने की दिशा में विशेष प्रयास किए जाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।