{"_id":"6a75cdd0a77c54a9d105c9d4","slug":"video-video-bike-suddenly-catches-fire-at-gunnughat-in-nahan-panic-ensues-2026-08-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: नाहन के गुन्नूघाट में बाइक में अचानक लगी आग, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: नाहन के गुन्नूघाट में बाइक में अचानक लगी आग, मचा हड़कंप
नाहन शहर के गुन्नूघाट में शुक्रवार शाम करीब पांच बजे एक बाइक में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग की लपटों ने पूरी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस और दमकल को सूचना दी। घटना स्थल के समीप स्थित पुलिस चौकी के जवानों और आसपास के दुकानदारों ने तुरंत पानी और अग्निशमन यंत्र की मदद से आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग बुझा दिए जाने से बड़ा हादसा टल गया। घटना में किसी व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है, हालांकि बाइक को नुकसान पहुंचा है। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण बाइक में तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। पुलिस आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।