{"_id":"6a3ce10d4be4822d9004c2d4","slug":"video-students-take-anti-drug-pledge-at-kandaghat-government-senior-secondary-school-2026-06-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"Solan: कंडाघाट स्कूल में विद्यार्थियों ने ली नशा मुक्त भारत की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan: कंडाघाट स्कूल में विद्यार्थियों ने ली नशा मुक्त भारत की शपथ
Ankesh Dogra
Updated Thu, 25 Jun 2026 01:34 PM IST
Link Copied
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग तथा हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कंडाघाट में नशे के उपयोग एवं अवैध व्यापार के विरुद्ध अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों और शिक्षकों को नशे के खिलाफ शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के तहसील कल्याण अधिकारी गोपाल शर्मा ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और समाज में नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि यदि आसपास कोई व्यक्ति नशा करता या नशे से जुड़ी किसी गतिविधि में शामिल दिखाई दे तो इसकी जानकारी तुरंत स्कूल के प्रधानाचार्य, अध्यापकों या अपने अभिभावकों को दें।
हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति के जिला अध्यक्ष बीएस पवार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि सही दिशा में मेहनत करने से ही युवा देश और समाज के जिम्मेदार नागरिक बन सकते हैं।
कार्यक्रम में समिति के जिला सचिव जयंत शर्मा, खंड कंडाघाट सचिव रमेश ठाकुर, उपाध्यक्ष लायकराम ठाकुर सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य कुलदीप सूर्या, शिक्षक एवं अन्य स्टाफ भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।