{"_id":"699048df3b57cac6e101dc64","slug":"video-central-bank-of-india-organizes-mega-agriculture-loan-outreach-campaign-in-bhaira-village-2026-02-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने भैरा गांव में किया मेगा कृषि ऋण आउटरीच अभियान का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने भैरा गांव में किया मेगा कृषि ऋण आउटरीच अभियान का आयोजन
ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने और किसानों को सुलभ बैंकिंग सेवाओं से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय शिमला की ओर से भैरा गांव में मेगा कृषि ऋण आउटरीच अभियान का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य क्षेत्र के कृषकों, पशुपालकों, स्वयं सहायता समूहों तथा ग्रामीण उद्यमियों को बैंक की विभिन्न कृषि एवं संबद्ध योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान करना और उन्हें आसान ऋण सुविधाओं से लाभान्वित करना था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय कार्यालय मुंबई से पहुंचे उप महाप्रबंधक अनिल मीलू की उपस्थिति रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय प्रमुख शिमला मुकेश कुमार चौधरी ने की। इस अवसर पर सेवानिवृत्त एजीएम जगदीश राम दरोच तथा आरसेटी के निदेशक सुधीर शर्मा भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।